अशोक तिवारी/लखनऊ
देश में नजदीक आ रहे लोकसभा चुनाव को अलग-अलग सियासी पार्टियों ने बिसात बिछानी शुरू कर दी है। एक ओर मौजूदा सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ देश की 26 पार्टियों के गठबंधन ने हंगामा मचा रखा है, वहीं अब इन पार्टियों में प्रधानमंत्री पद के लिए भी दौड़ शुरू हो गई है। कांग्रेस का खेमा राहुल गांधी को नरेंद्र मोदी की जगह देखना चाहता है तो अब समाजवादी पार्टी ने साइकल से दिल्ली तक का सफर तय करने की ठान ली है। पार्टी की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रधानमंत्री पद का दावेदार घोषित किए जाने के बाद विरोधियों ने भी टांग खींचनी शुरू कर दी है।
नरेश उत्तम पटेल ने बताया था अखिलेश को PM पद का दावेदार
दरअसल, ज्यादा दिन नहीं बीते हैं, जब समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रधानमंत्री पद का चेहरा बताया था। उसके ठीक बाद पार्टी महासचिव राम गोपाल यादव ने भी कुछ ऐसा ही कह डाला। अब इस मामले ने बयानबाजी के एक अलग ही माहौल को जन्म दे दिया। अब भाजपा और भाजपा नेता आमने-सामने आ गए हैं।
यह भी पढ़ें: 2024 का लोकसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने बनाया मास्टर प्लान; पहचान रही विरोधियों की ताकत
बता दें कि सपा द्वारा अखिलेश यादव को भावी प्रधानमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट किए जाने के बाद योगी आदित्यनाथ के बाद उत्तर प्रदेश की सरकार में सबसे ज्यादा जिम्मेदार नेता केशव प्रसाद मौर्य (डिप्टी सीएम) ने तंज कस डाला। बुधवार को शाहजहांपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत के बाद मौर्य जब मीडिया से बात कर रहे थे तो उसी दौरान उन्होंने कहा था कि अखिलेश यादव, उनके परिवार और उनकी पार्टी का यूपी में सत्ता में आने का भविष्य नहीं है। मुझे कई ज्योतिषियों ने बताया है।
यह भी पढ़ें: ‘हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को सही मानने की जरूरत नहीं’, अडानी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
इसके बाद समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि शायद वो (केशव प्रसाद मौर्य) उसी ज्योतिषी का जिक्र कर रहे हैं, जिन्होंने सिराथू विधानसभा सीट से उनकी जीत की भविष्यवाणी की थी। इसी के साथ यहां इस मामले में यह बात भी उल्लेखनीय है कि शिवपाल यादव, अखिलेश यादव और केशव मौर्य पहले भी कई बार सियासी मुद्दों पर आमने-सामने हो चुके हैं।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
17 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines