UP के इस गांव में नहीं पड़ा भी एक भी वोट, अधिकारी समझाने आए तो ग्रामीण भड़के, बोले- दोबारा नहीं आना

UP Village Election Voting Boycott: उत्तर प्रदेश के एक गांव में मतदान का बहिष्कार हुआ है। अधिकारियों के समझाने पर भी ग्रामीण नहीं माने। उन्होंने दोटूक जवाब देकर अधिकारियों को खाली हाथ लौटा दिया। ग्रामीणों ने मांग पूरी होते तक मतदान नहीं करने का ऐलान किया है।

Shahajahanpur Village Saidpur Election Voting Boycott

शाहजहांपुर के गांव सैदपुर में ग्रामीणों को मतदान करने के लिए समझाने आए पुलिस अधिकारी।

UP Village People Boycott Voting: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर लोकसभा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां ददरौल विधानसभा क्षेत्र के गांव सैदापुर में मतदान का बहिष्कार किया गया। एक भी ग्रामीण ने अब तक वोट नहीं डाला है। चुनाव अधिकारी समझाने के लिए आए तो उन्हें दोटूक जवाब देकर वापस भेज दिया गया और कहा गया कि दोबारा मत आना, हम मतदान नहीं करेंगे। विवाद सड़क का बताया जा रहा है।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने ऐलान किया है कि जब तक सड़क नहीं बनेगी, वे मतदान नहीं करेंगे। गांव सैदापुर में बना पोलिंग बूथ नंबर 337 खाली पड़ा है। बूथ के पीठासीन अधिकारी विनायक मेहरोत्रा ने बताया कि उनके बूथ पर कुल 266 वोट हैं, लेकिन सुबह से अब तक एक भी वोट नही पड़ा है। रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे के साथ ग्रामीण वोट नहीं डालने की जिद पर अड़े हैं।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताई समस्या

ग्रामीणों को जब पुलिस और चुनाव अधिकारियों ने समझाया तो उन्होंने कहा कि गांव तक आने के लिए सड़क नहीं है। रास्ता ही नहीं है। आग लग जाए तो फायर ब्रिगेड भी नहीं आती, जिसका खामियाजा हमें ही भुगतना पड़ता है। पोलिंग पार्टिंया भी 3 किलोमीटर पैदल चलकर आई है, लेकिन हम मतदान नहीं करेंगे। बारिश के दिनों में पुलिया भी टूट जाती है। न बच्चों को कहीं भेज सकते हैं, न मार्केट तक सब्जियां जा पाती हैं।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने बहुत मजबूर होकर यह फैसला लिया है। शिकायत करने, गुहार लगाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। वहीं सेक्टर मजिस्ट्रेट संदीप कुमार सिंह ने बताया कि एक भी व्यक्ति वोट डालने नहीं आया। उच्च अधिकारियों को जानकारी दी तो वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। वे अपनी मांग मनवाने के बाद ही मतदान करने पर अड़े हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ