राहुल गांधी रायबरेली से क्यों लड़ रहे चुनाव? कांग्रेस नेता ने रायबरेली आकर ही दिया जवाब

Rahul Gandhi Raebareli Rally Speech: उत्तर प्रदेश के रायबरेली लोकसभा क्षेत्र में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनाव प्रचार करते हुए जनसभा का संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सबसे बड़े सवाल रायबरेली से चुनाव क्यों लड़ रहे? का खुलकर जवाब दिया।

राहुल गांधी

नेता विपक्ष राहुल गांधी

Rahul Gandhi Raebareli Rally Speech: लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे फेज की वोटिंग के बीच राहुल गांधी जनसभा कर रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के रायबरेली में चुनाव प्रचार किया और अपने संबोधन में रायबरेली से चुनाव लड़ने की वजह बताई। उन्होंने कि रायबरेली के साथ कांग्रेस का, गांधी परिवार का 100 साल पुराना रिश्ता है। यहां से मेरी मां सोनिया गांधी, दादी इंदिरा गांधी का कनेक्शन है। रायबरेली मेरी दोनों माताओं की कर्मभूमि है, इसलिए यहां चुनाव लड़ने आया हूं।

विज्ञापन

राहुल गांधी ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि कुछ दिन पहले जब मैं अपनी मां के साथ बैठा था, मैंने उनसे कहा कि मैंने एक वीडियो में कहा था कि मेरी दो मां हैं- सोनिया जी और इंदिरा जी, मेरी मां को यह पसंद नहीं था, लेकिन मैंने उन्हें समझाया कि मां ही होती है, जो बच्चे को रास्ता दिखाती है और उसकी रक्षा भी करती है। मेरी मां और इंदिरा जी दोनों ने मेरे लिए यह किया। इसलिए उन दोनों को नमन करते हुए और इंदिरा जी को श्रद्धांजलि देते हुए रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

विज्ञापन

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कई दावे किए

1. भाजपा-RSS मिलकर काम करते हैं और इतिहास में पहली बार संविधान को खत्म करने की बात हुई है। अगर वे सत्ता में आए, केंद्र में सरकार बनी तो संविधान को खत्म कर देंगे, बदल देंगे, जिसका खामियाजा पूरे देश को भुगतना पड़ेगा।
2. राहुल गांधी ने कहा कि वादा करता हूं, अगर कांग्रेस की सरकार बनी, INDIA अलायंस के हाथ में पावर आई तो गरीबों और किसानों के कर्ज माफ करा दूंगा।
3. राहुल गांधी ने दावा किया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर देशवासियों को लखपति बनाएंगे। एक जुलाई 2024 को बहुत बड़ा जादू होने वाला है। 8,500 रुपये महिलाओं के खाते में डलेंगे तो यकीन हो जाएगा कि कांग्रेस जो कहती है, करती है।
4. राहुल गांधी ने कहा कि आप सभी देखना, 4 जून को केंद्र में INDIA अलायंस सरकार बनाएगा। आप लोग सिर्फ वोट कीजिए, लेकिन सोच समझकर कीजिए। आपके वोट से लोकतंत्र की रक्षा ही नहीं होगी, बल्कि आपके परिवार की किस्मत भी बदलेगी।
5. राहुल गांधी ने कहा कि वादा किया था, केंद्र में सरकार बनते ही एक साल के अंदर युवाओं का पक्की नौकरियां दूंगा। आज अपनी कर्मभूमि में खड़े होकर वादा करता हूं कि उस गारंटी को पूरा करुंगा।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ