हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

गाजियाबाद में कांवड़ियों ने जमकर काटा बवाल; पलट दी पुलिस की गाड़ी, जमकर की तोड़फोड़

Kanwar Yatra: यूपी के गाजियाबाद में कांवड़ियों ने जमकर उत्पात काटा। इतना ही नहीं उन्होंने पुलिस की गाड़ी के साथ तोड़फोड़ कर पलट दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मामला शांत करवाया।

विज्ञापन
गाजियाबाद में कांवड़ियों का उत्पात

Kanwariya created Ruckus in Ghaziabad: गाजियाबाद में कांवड़ियों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। यहां मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में कांवड़ियों ने पुलिस की गाड़ी के साथ तोड़-फोड़ की है। इतना ही नहीं गुस्साए कांवड़ियों ने गाड़ी पलट भी दी। पुलिस ने बताया कि गाड़ी कांवड़िए से टकरा गई थी इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले को शांत कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मैनुपरी में 3 कांवड़ियों को बस ने मारी टक्कर

इस बीच मैनपुरी से भी कांवड़ियों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार एक डबल डेकर बस ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में 3 कांवड़िएं गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद साथ चल रहे अन्य कांवड़ियों ने बस में तोड़फोड़ की। फिलहाल घायल कांवड़ियों को हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा किशनी थाना इलाके में हुआ।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः यूपी विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, हाथों में पोस्टर लिए वेल में पहुंचे सपा विधायक, कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदर्शन

गाजीपुर में 3 कांवडियों की मौत

इससे पहले गाजीपुर में रविवार देर रात तेज गति से आ रही बोलेरो ने 5 कांवड़ियों को कुचल दिया। हादसे में 2 कांवड़ियों की मौत हो गई। जबकि 3 घायल हो गए। सभी कांवड़िएं बैजनाथ धाम से पैदल वाराणसी के कैथी मार्कंडेय धाम जा रहे थे। हादसा सैदपुर के बभौरा गांव के पास हुआ। मरने वालों की पहवान आदित्य और कौशल के रूप में हुई है दोनों की उम्र 15 साल थी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः अनोखा है देश के सबसे बड़े गांव का फौज से कनेक्शन, सेना में हैं 20000 से ज्यादा युवा, कई और कस रहे कमर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola