Joshimath Land Subsidence: जोशीमठ पर PMO आज हाई लेवल मीटिंग करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव डॉक्टर पीके मिश्रा आज दोपहर कैबिनेट सचिव और भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्यों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा करेंगे।
जोशीमठ के जिला पदाधिकारी भी इस मुद्दे पर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मौजूद रहेंगे। वीसी के माध्यम से उत्तराखंड के वरिष्ठ अधिकारी भी समीक्षा में शामिल होंगे। उधर, जोशीमठ मामले को लेकर उमा भारती ने भी बड़ा बयान दिया है।
और पढ़िए –Lucknow News : शाह के दौरे से पहले यूपी को मिल सकता है नया प्रभारी, इस बैठक में होगा निर्णय
देश के तीन माफिया को बताया जिम्मेदार
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जोशीमठ सहित पूरे उत्तराखंड को माफिया बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में 3 बड़े माफिया इसके दोषी हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों में शराब माफिया, खनन माफिया और पावर जनरेशन माफिया शामिल हैं।
उमा भारती ने कहा कि हिमालय के पहाड़ लाखों साल पुराने कच्चे पहाड़ हैं। जोशीमठ के नीचे सुरंग बना ली है। जब मैं मंत्री थी तब एफिडेविट दे चुकी हूं। उत्तराखंड में गंगा और उसकी सहायक नदियों पर पावर प्रोजेक्ट ना लगाया जाए। अगर लगा रहे हैं तो छोटे-छोटे पावर प्रोजेक्ट लगाया जाए, लेकिन देश के 3 माफिया ने मिलकर उत्तराखंड को बर्बाद कर दिया।
उमा भारती का आरोप- पर्यावरणविदों को मैनेज कर ली जाती है स्वीकृति
उमा भारती ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पर्यावरणविदो को मैनेज करके स्वीकृति ले ली जाती है और उसी का परिणाम जोशीमठ की घटना है। उन्होंने कहा कि मैं खुद जोशीमठ जा रही हूं, वह आदि शंकराचार्य जी की तपस्थली है, इसलिए हम जोशीमठ को नष्ट नहीं होने देंगे, इसलिए मैं वहां जा रही हूं।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
2 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
7 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
9 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
11 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
13 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
18 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
18 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines