Jhansi News: एक महिला के अचानक दो पति सामने आ जाए तो क्या होगा…? चौंकिए नहीं, उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से ऐसा ही एक मामला पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। दो युवकों ने दावा किया है कि एक ही लड़की उन दोनों की पत्नी है। हालांकि कई घंटों की पंचायत के बाद पुलिस ने समाधान खोज निकाला है।
पहला पति बोला- मेरी इससे शादी हुई
जानकारी के मुताबिक मामला झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र का है। बताया गया है कि यहां युवती को लेकर दो युवकों में भिड़ंत हो गई। मामला बढ़ा तो पुलिस दोनों युवकों और युवती को थाने लेकर आ गई। यहां तीनों में कई घंटों तक जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। खुद को पहला पति बताने वाले युवक का दावा है कि एक साल पहले उसकी एक सामूहिक समारोह में पिंकी से शादी हुई थी। अब पिंकी घर से जेवरात लेकर भाग आई है।
दूसरा पति बोला- मैंने कोर्ट मैरिज की
दूसरी युवक का दावा है कि पिंकी मेरी पत्नी है। उसने पिंकी के साथ कोर्ट मैरिज की है। उधर पिंकी का भी कहना है कि उसने रोहित (दूसरा युवक) के साथ कोर्ट मैरिज की है। पिंकी का आरोप है कि पहला पति शराब पीता था और नशे के बाद उसके साथ मारपीट करता था। इसके बाद उसने अपनी मर्जी से दूसरी शादी की है और अब वह रोहित के साथ ही रहेगी।
पुलिस ने ऐसे किया समाधान
एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, थाना पुलिस ने घंटों तक तीनों का हाईवोल्टेज ड्रामा झेला। इसके बाद समस्या का समाधान खोजा। पुलिस ने महिला को अब रोहित के साथ ही भेज दिया है। इसके बाद महिला के पति ने थाना पुलिस मामले में तहरीर दी है।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
8 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
9 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
11 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
11 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
12 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
13 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
17 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
18 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
19 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines