हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

यूपी के जौनपुर में ट्रिपल मर्डर: पिता और दो बेटों की बेरहमी से हत्या, सिर पर गहरी चोट के निशान

उत्तर प्रदेश के जफराबाद के नेवादा अंडरपास के पास पिता और 2 बेटों की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल, पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुट गई है। क्या है पूरा मामला, पढ़ें नितिश कुमार की रिपोर्ट।

विज्ञापन
Jaunpur Triple Murder News

यूपी के जौनपुर में पिता और दो बेटों की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। तीनों के सिर पर गहरी चोट के निशान हैं। यह पूरा मामला जफराबाद थाना क्षेत्र का है। इस घटना की जानकारी देते हुए एसपी जौनपुर ने बताया कि थाना जफराबाद अंतर्गत नेवादा बाईपास के पास स्थित लालजी वेल्डिंग वर्कशॉप पर वर्कशॉप के मालिक गुडु कुमार, उनके भाई यादवीर और पिता लालजी के शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच करने में जूट गई है। इसके लिए 8 पुलिस टीमों का गठन किया गया है। वहीं, जांच करने के दौरान 4 फोन और हथौड़ा बरामद हुआ है। परिवार द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई कि कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। पुलिस सभी एंगल की जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

क्या है पूरा मामला?

यह पूरी घटना जफराबाद थाना क्षेत्र के नेवादा अंडरपास के पास की है। जहां सोमवार सुबह 3 लोगों की लाशें मिलीं। मरने वालों की पहचान पिता और उसके 2 बेटों के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, तीनों की हत्या किसी तेज हथियार से की गई है।

विज्ञापन

क्या है हत्या के पीछे का कारण?

फिलहाल, हत्या के पीछे का कारण साफ नहीं हो पाया है। हालांकि, पुलिस इसे संपत्ति विवाद या आपसी रंजिश से जोड़कर देख रही है। फिलहाल, परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें-  नोएडा पुलिस कांस्टेबल सौरभ कुमार ड्यूटी पर शहीद, आरोपी को पकड़ने गई टीम पर हुई थी फायरिंग

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola