नोएडा के कांस्टेबल सौरभ कुमार को सिर में लगी गोली, आरोपी को पकड़ने गई टीम पर हुई थी फायरिंग

Ghaziabad News: गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव में वांछित अपराधी कादिर को गिरफ्तार करने पहुंची नोएडा पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान फायरिंग और पथराव हुआ, जिसमें एक सिपाही को गोली लग गई।

Ghaziabad News

Ghaziabad News: गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर गांव वालों ने हमला कर दिया। इस दौरान, पथराव और फायरिंग की गई, जिसमें गौतमबुद्धनगर के एक आरक्षी सौरभ को सिर में गोली लग गई। इसके बाद सौरभ को यशोदा अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस एक वांछित अभियुक्त कादिर, जो नाहल का रहने वाला था, उसे गिरफ्तार करने पहुंची थी।

विज्ञापन

हमले में सिपाही की मौत

सुरेन्द्र नाथ तिवारी, डीसीपी ग्रामीण, ने इस मामले में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ’25 मई को थाना मसूरी पर एक सूचना मिली कि थाना मसूरी के ग्राम नाहल में गौतमबुद्धनगर के एक आरक्षी सौरभ को गोली लग गई है, जिसे उसकी टीम ने यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसे डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया है। गांव वालों के इस हमले में 2 से 3 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। हालांकि, सभी घायल पुलिसकर्मियों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

आरोपी को पकड़ने गई थी पुलिस

जानकारी के मुताबिक, नाहल के रहने वाले वांछित अभियुक्त कादिर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पहुंची थी। उसी दौरान गांव वालों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस दौरान पथराव और फायरिंग भी हुई। इस फायरिंग में एक सिपाही की मौत हो गई। इसमें थाना फेस-3 गौतमबुद्धनगर के उपनिरीक्षक सचिन द्वारा एक तहरीर दी गई है। थाना मसूरी पर तहरीर के आधार पर समुचित धाराओं में केस लिखा गया है, जिसमें आगे की कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ