Noida News: इंडियन आइडल विजेता उत्तराखंड निवासी पवनदीप का अमरोहा में एक्सीडेंट हो गया था। यह घटना में रविवार देर रात की बताई जा रही है। सोमवार को पवनदीप को गंभीर हालत में सेक्टर-62 स्थित नोएडा के फोर्टिस अस्पताल भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनके शरीर के कई हिस्सों में फ्रैक्चर है। अस्पताल की ऑर्थोपेडिक टीम की देखरेख में पवनदीप का इलाज किया जा रहा है।
शरीर में कई फ्रैक्चर
अमरोहा में सड़क हादसे में घायल टीवी शो इंडियन आइडल 12 के विजेता सिंगर पवनदीप राजन की पहली हेल्थ अपडेट सामने आ गई है। उनका इलाज नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा है। सोमवार को अस्पताल ने हेल्थ अपडेट में बताया कि पवनदीप राजन का इलाज ऑर्थोपेडिक टीम की देखरेख में किया जा रहा है। उनके कई फ्रैक्चर हैं। फिलहाल वे होश में हैं और उनकी हालत स्थिर है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने अपने परिजनों से भी बात की है।
पवनदीप को क्रमिक सर्जरी से गुजरना पड़ेगा
अस्पताल ने हेल्थ अपडेट में बताया कि पवनदीप राजन को क्रमिक सर्जरी से गुजरना पड़ेगा। हमारी क्लिनिकल टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और उन्हें सभी आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल प्रदान की जा रही है। बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट के बाद पनवदीप काफी देर तक बेहोश रहे थे। उन्हें अमरोहा के ही एक अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उन्हें नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में रैफर कर दिया गया है।
संबंधित खबरें
पावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
2 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
6 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
7 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
7 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
8 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
12 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
16 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
1 day agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
1 day agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines