रोजाना रोती थी.., घर में लगता था डर, रेप पीड़िता ने कोर्ट को बताई आपबीती, 9 साल बाद हुई FIR

Indian Army Colonel Rape Maid: एक दिन कर्नल की पत्नी और उसके बच्चे घर से बाहर गए थे। इस बात का फायदा उठा कर्नल ने नौकरानी के साथ रेप किया।

Father Circulates Daughter Private videos
विज्ञापन

Indian Army Colonel Rape Maid: उत्तराखंड के देहरादून में सेना के एक कर्नल पर घरेलू नौकरानी के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि वारदात के 9 साल बाद इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। इन 9 साल पीड़िता मानसिक तनाव व डर में रही। इतना ही नहीं यह सब भी तब संभव हो पाया जब खुद कर्नल की पत्नी ने आगे बढ़कर पीड़िता की मदद की और उसे पुलिस में शिकायत करने की हिम्मत दी है।

नौकरानी को दवा लगाने के बहाने किया रेप

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला साल 2015 का है। पीड़ित युवती देहरादून में कर्नल और आसपास के घरों में साफ-सफाई का काम करती थी। एक दिन कर्नल की पत्नी और उसके बच्चे घर से बाहर कहीं गए थे। बताया जा रहा है कि पीड़ित के सिर में तेज दर्द था। उसने यह बात कर्नल को बताई, इस बात का फायदा उठा कर्नल उसे बाम लगने के लिए अपने कमरे में ले गया। इस दौरान ही कर्नल ने युवती के साथ रेप किया।

विज्ञापन

पुलिस ने नहीं सुनी तो कोर्ट पहुंची पीड़िता

विरोध करने पर कर्नल ने युवती और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। इस बात से युवती काफी डर गई और किसी को कुछ बताए बिना ही अपने घर अंबाला लौट गई। पुलिस में दी शिकायत के अनुसार इसके बाद अचानक 17 सितंबर 2023 को युवती किसी काम से देहरादून में थी। यहां सड़क पर अचानक उसकी मुलाकात कर्नल की पत्नी से हो गई। जब महिला ने नौकरानी से अचानक काम छोड़ने का कारण पूछा तो वह रोने लगी। नौकरानी की आप बीती सुनने के बाद कर्नल की पत्नी ने पहले उसे पुलिस के पास भेजा। आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं की। फिर इसके बाद मामले की शिकायत जिला अदालत में की गई। अब कोर्ट के आदेश के बाद कर्नल के खिलाफ रेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ