Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रजिस्ट्री की मांग को लेकर बजी थाली, 50 खरीदारों ने बजाया बिगुल

Greater Noida News : निवासियों का कहना है कि रजिस्ट्री जब तक नहीं होती वह चुप नहीं बैठेंगे। वह हर सप्ताह प्रदर्शन करते रहेंगे। लोगों की मांग है कि रजिस्ट्री जल्द से जल्द की जानी चाहिए। इस संबंध में निवासियों की तरफ से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को लेटर लिखा गया है।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 28, 2025 14:31
नोएडा के सेक्टर 63 स्थित महागुन बिल्डर के हेड आफिस में प्रदर्शन करते खरीदार।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मंत्रा 2 सोसायटी के गंगा और गायत्री टाॅवर के निवासियों ने रजिस्ट्री की मांग को लेकर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन बिल्डर के नोएडा सेक्टर 63 स्थित हेड आफिस पर शनिवार को किया गया। 50 से अधिक खरीदारों ने प्रदर्शन कर रजिस्ट्री कराने की आवाज उठाई है। शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर आवाज उठाई गई है।

बिना रजिस्ट्री के दे दिया पजेशन

घर खरीदारों ने बताया कि घरों में बिना रजिस्ट्री के पजेशन दे दिया है। पिछले कई सालों से बिल्डर प्रबंधन से रजिस्ट्री कराने के लिए मांग कर रहे है, लेकिन कोई सुनवाई करने को तैयार नहीं है। आरोप है कि हर महीने मेंटेनेंस शुल्क लेने के बाद भी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बकाया देने का बिल्डर नाम नहीं ले रहा है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक में झूठा आश्वासन दिया गया। कई बार बिल्डर प्रबंधन से बात करने का प्रयास किया, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

---विज्ञापन---

 

हर सप्ताह करेंगे प्रदर्शन

निवासियों का कहना है कि रजिस्ट्री जब तक नहीं होती वह चुप नहीं बैठेंगे। वह हर सप्ताह प्रदर्शन करते रहेंगे। लोगों की मांग है कि रजिस्ट्री जल्द से जल्द की जानी चाहिए। इस संबंध में निवासियों की तरफ से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को लेटर लिखा गया है। लोगों का कहना है कि प्राधिकरण की सख्ती के बाद ही बिल्डर रजिस्ट्री के लिए तैयार होगा। निवासियों को लंबे समय से बस आश्वासन ही मिल रहा है।

रजिस्ट्री की मांग पर सख्त है प्राधिकरण

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण घर खरीदारों की रजिस्ट्री कराने के प्रति सख्त है। दो दिन पहले भी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से 9 बिल्डरों को अल्टीमेटम देते हुए कहा गया था कि यदि जल्द ही खरीदारों के पक्ष में रजिस्ट्री नहीं की गई तो उनका आवंटन रद्द कर दिया जाएगा। महागुन मंत्रा 2 के निवासियों ने भी रजिस्ट्री की मांग की है।

 

ये भी पढ़ें:  ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में डाॅगी को किसने ऊंचाई से फेंका, हो गई मौत, जानें क्या है पूरा मामला

First published on: Jun 28, 2025 02:31 PM

संबंधित खबरें