Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के सबसे व्यस्त मार्ग में से एक सूरजपुर-कासना मार्ग को मरम्मत करने का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा। 13 किलोमीटर लंबे इस रूट पर रोजाना 10 लाख लोग सफर करते है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा सीआरआरआई (केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान) की जांच रिपोर्ट के आधार पर दो हिस्सों में मरम्मत की सिफारिश की गई थी। अब 20 करोड़ रुपये की लागत से मरम्मत कार्य के लिए निविदा जारी कर दी गई है। जल्द ही इस मार्ग पर काम शुरू हो जाएगा।
सबसे ज्यादा खराब हैं ये हिस्से
सूरजपुर घंटाघर चैक से एलजी गोलचक्कर करीब साढ़े तीन किलोमीटर का यह पैच गड्ढों से भरा हुआ है। पी 3 गोलचक्कर से कासना तक भी साढ़े तीन किलोमीटर पर 50 से अधिक गड्ढे है। सड़क पूरी तरह से टूटी हुई है। इन दोनों हिस्सों में सड़क की स्थिति बेहद खराब है। कलेक्ट्रेट के सामने, मोजरबियर गोलचक्कर और होंडा चैक के आसपास गड्ढों और उखड़े डामर से रोजाना वाहन चालकों को दिक्कत होती है।
दो महीने के अंदर शुरू हो जाएगा काम
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार निम ने बताया कि मरम्मत कार्य से संबंधित एजेंसी के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। अगले दो महीने में कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
एयरपोर्ट चालू होते ही ट्रैफिक और बढ़ेगा
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर से उड़ान सेवा शुरू होने की तैयारियां तेज हैं। ऐसे में शहर की प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक दबाव कई गुना बढ़ने की संभावना है। सूरजपुर-कासना मार्ग परीचैक को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ता है। यह ट्रैफिक के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। इस सड़क की हालत सुधरने से लाखों वाहन चालकों को राहत मिलेगी और यात्रा भी सुगम होगी।
क्या बोले सीईओ?
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने बताया कि सीआरआरआई की जांच के आधार पर मरम्मत के लिए निविदा जारी कर दी गई है। सड़क के दो प्रमुख हिस्सों को पहले चरण में दुरुस्त किया जाएगा। शहर की अन्य सड़कों की मरम्मत और चैड़ीकरण का काम भी चल रहा है। इससे पूरे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और बेहतर हो सकेगी।
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
2 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
3 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
5 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
6 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
6 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
8 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
11 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
13 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
13 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines