हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ग्रेटर नोएडा में थाने के पीछे दरोगा की हत्या करने वाले कुख्यात आरोपी को 8 साल की सजा, 2016 में हुई थी वारदात

यूपी के ग्रेटर नोएडा में दादरी कोतवाली के पीछे साल 2016 में हुए दारोगा अख्तर खान हत्याकांड के आरोपी बदमाश गुलफाम उर्फ तोता को सजा हुई है। गैंगस्टर एक्ट के मामले में 8 साल, 6 महीने और 11 दिन की सजा सुनाई गई है।

विज्ञापन
greater noida news

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में दादरी कोतवाली के पीछे नई आबादी में वर्ष 2016 में हुए दारोगा अख्तर खान हत्याकांड के आरोपी बदमाश गुलफाम उर्फ तोता को गैंगस्टर एक्ट के मामले में आठ साल, छह महीने और 11 दिन के कारावास की सजा सुनाई गई है। पुलिस ने ‘तोता’ के खिलाफ जिला न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की थी। कोर्ट में पेश हुए साक्ष्य और गवाहों के आधार पर कोर्ट ने सख्त सजा सुनाई है। तोता पर पांच हजार का अर्थदंड लगाया गया है। अर्थदंड नहीं देने पर 15 दिन की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

आरोपी को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया था

सरकारी अधिवक्ता बबलू चंदेला ने बताया कि साल 2016 में दादरी कोतवाली में तैनात दारोगा अख्तर खान नई आबादी में बदमाश को पकड़ने गए थे। उन्हें सूचना मिली थी कि हिस्ट्रीशीटर बदमाश नई आबादी के मकान में छिपा हुआ है। पुलिस जब वहां पहुंची तो बदमाशों ने ताबड़तोड़ पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया था। गोली सामने से दारोगा को लगी थी। उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने तोता को बुलंदशहर से धर दबोचा था। वह कई दिनों बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा था।

किन लोगों ने मिलकर की थी हत्या

पुलिस जांच में सामने आया था कि जावेद, गुलफाम उर्फ तोता, फुरकान, औरंगजेब, चांद और इरशाद उर्फ कालिया ने मिलकर दारोगा अख्तर खान की हत्या की थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी जावेद, गुलफाम उर्फ तोता, फुरकान, औरंगजेब, चांद और इरशाद उर्फ कालिया के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन

धोखे से चली थी पुलिस पर गोली

दरअसल, 25 अप्रैल को यूपी के दादरी के नई आबादी कस्बे में फायरिंग के दौरान दरोगा की मौत हो गई थी। इस मुठभेड़ से कुछ दिन पहले जावेद और शोमिन गैंग के बीच पहले से ही तनातनी चल रही थी। इस बात की जानकारी दादरी पुलिस को मिली तो वो उन्हें पकड़ने आई थी।

वहीं, आरोपी के अनुसार, उसने सोचा कि दूसरे गैंग के लोग गोली चलाने आए हैं, इसी धोखे में उसने पुलिस पर गोली चला दी। जिसमें दरोगा को गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई थी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  ‘कुछ स्वार्थी-अवसरवादी संगठन…’, मायावती ने नाम लिए बिना सांसद चंद्रशेखर पर साधा निशाना

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola