हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ग्रेटर नोएडा में हवेली के मंदिर से चोरी, केयरटेकर ने चुराईं चांदी की थाली और धार्मिक पुस्तकें

यूपी ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में एक पुरानी हवेली के मंदिर से चोरी का मामला सामने आया है, जहां दो केयरटेकर्स पर चोरी का आरोप लगा है। आरोपियों ने पुश्तैनी हवेली से कीमती सामानों की चोरी की है।

विज्ञापन
greater noida news

Greater Noida News(जुनैद अख्तर): ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में एक पुरानी हवेली के मंदिर से चोरी की घटना सामने आई है। हवेली के मालिक डीके गर्ग ने दो केयरटेकर्स पर चोरी का आरोप लगाया है। गर्ग के अनुसार, उन्होंने गांव रौनीजा स्थित अपनी पुश्तैनी हवेली की देखभाल के लिए भारत और राहुल नाम के दो लोगों को नियुक्त किया था। इन दोनों ने न केवल हवेली के कुछ हिस्सों को क्षतिग्रस्त किया, बल्कि चौखट, खिड़कियां और कड़ियां भी बेच दीं। आरोपियों ने हवेली के अंदर स्थित मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चुरा ली। इसके अलावा, चांदी की थाली, रामायण और भागवत गीता जैसी धार्मिक पुस्तकें भी गायब हो गईं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में पुश्तैनी हवेली के मालिक डीके गर्ग ने दो केयरटेकर्स पर चोरी का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि गांव रौनीजा स्थित अपनी पुश्तैनी हवेली की देखभाल के लिए भारत और राहुल नाम के दो लोगों को नियुक्त किया था। इन दोनों ने न केवल हवेली के कुछ भागों को नष्ट किया, बल्कि चौखट, खिड़कियां और कड़ियां भी बेच डालीं।

आरोपियों ने हवेली के अंदर स्थित मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति भी चुरा ली। इसके अलावा, चांदी की थाली, रामायण और भागवत गीता जैसी धार्मिक पुस्तकें भी गायब हो गईं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  नोएडा में गरजा ‘बाबा’ का बुलडोजर, मास्टर प्लान 2031 में शामिल जमीन पर रही थी प्लॉटिंग

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola