नोएडा में गरजा 'बाबा' का बुलडोजर, मास्टर प्लान 2031 में शामिल जमीन पर रही थी प्लॉटिंग

Uttar Pradesh Noida Authority : नोएडा अथॉरिटी शहर में चल रह अवैध निर्माणों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। बुधवार को अथॉरिटी ने सेक्टर-46 और 99 के सदर सराय इलाके में चल रहे अवैध निर्माण को बुलडोजर के जरिए ध्वस्त कराया है।

Noida authority buldozer action

Noida authority buldozer action

Uttar Pradesh Noida Authority (जुनेद अख्तर) : नोएडा अथॉरिटी अवैध निर्माणों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में अथॉरिटी की टीम ने बुधवार को सेक्टर-46 और 99 के सदर सराय इलाके में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया है। अथॉरिटी ने 450 वर्ग मीटर जमीन से अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 8 करोड़ रुपये आंकी गई है।

बिना परमिशन के चल रहा था निर्माण कार्य

अथॉरिटी अधिकारी के मुताबिक, यह भूमि नोएडा मास्टर प्लान 2031 के तहत नियोजित क्षेत्र में आती है। इसे किसी भी तरह के अवैध निर्माण से मुक्त रखा जाना आवश्यक है। यह अवैध निर्माण खसरा नंबर 52 और 53 पर किया गया था। वह पहले से ही नोएडा अथॉरिटी से अधिसूचित थी। इसके बावजूद कुछ लोगों ने यहां बिना परमिशन के निर्माण कार्य शुरू कर दिया था।

जमीन पर की जा रही थी प्लॉटिंग

अथॉरिटी अधिकारी ने बताया कि इस जमीन पर दीवारें खड़ी कर प्लॉटिंग की जा रही थी और यहां तक कि पक्के कमरे भी बना दिए गए थे। कुछ निर्माण पूरे हो चुके थे और कुछ निर्माणाधीन थे। सूचना मिलने पर बुधवार दोपहर जेसीबी के साथ टीम मौके पहुंची और अवैध निर्माण को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

अवैध कब्जे पर की जाएगी कार्रवाई
अथॉरिटी ने अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी दी कि यदि वे दोबारा इस तरह की गतिविधियों में शामिल पाए गए तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ