हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

गाजियाबाद में रुपयों के विवाद को लेकर युवक को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल

Ghaziabad News: गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में रुपयों के विवाद को लेकर बुधवार को एक युवक पर रास्ते में फायरिंग कर दी। इस दौरान अचानक हुई फायरिंग में गोली युवक के पैर में लग गई। जिसके कारण वह घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है और जांच करने में जुट गई है।

विज्ञापन
गाजियाबाद में नाले में मिला महिला का शव

Ghaziabad News: गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में रुपयों के विवाद को लेकर बुधवार को एक युवक पर रास्ते में फायरिंग कर दी। इस दौरान अचानक हुई फायरिंग में गोली युवक के पैर में लग गई। जिसके कारण वह घायल हो गया। पीड़ित ने मामले की सूचना लोनी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित व्यक्ति द्वारा एक युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया गया है। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई है।

रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद

जानकारी के अनुसार, बुधवार को लोनी पुलिस कंट्रोल रूम को एक व्यक्ति को गोली मारने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल राजेश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों ने उसे जीटीबी अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में राजेश अपने परिवार के साथ रहते हैं। राजेश ने पुलिस को बताया कि उसका एक युवक से रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा है।

पीड़ित के पैर में लगी गोली

घायल राजेश ने पुलिस को जानकारी दी कि बुधवार को वह अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में वह युवक मिल गया और उस पर अचानक फायरिंग कर दी। गोली राजेश के पैर में लगी थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं अब घायल की हालत ठीक बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कर्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक कर रही है। इसके अलावा पुलिस टीम पूरी घटना की जांच करने में जुट गई है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola