Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

गाजियाबाद की सोसाइटी में आवारा कुत्तों का आतंक, 15 वर्षीय बच्चे को किया गंभीर रूप से घायल

गाजियाबाद के वसुंधरा की एक सोसाइटी में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है, जहां 15 वर्षीय बच्चे पर हमला हुआ. निवासियों ने प्रशासन और प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कुत्तों को शेल्टर भेजने की मांग की है.

Author
Written By: Pawan Mishra Updated: Apr 10, 2026 16:56

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के वसुंधरा में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. सोसाइटियों में स्ट्रीट डॉग्स के काटने का मामला लगातार बढ़ता ही जा रहा है. आम लोगों के लिए अब सोसाइटी परिसर में घूमना-फिरना भी जोखिम भरा हो गया है. आए दिन कुत्तों के काटने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि आवारा और खूंखार कुत्तों के कारण सोसाइटी में भय का माहौल बन गया है. बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. लोग लगातार प्रशासन से आवारा कुत्तों से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है. ताजा मामला गाज़ियाबाद के वसुंधरा सेक्टए 3 स्थित गार्डेनिया ग्लैमर सोसाइटी से सामने आया है. यहां एक बार फिर कुत्तों का आतंक देखने को मिला, जहां करीब 15 वर्षीय बच्चे को कुत्ते ने अपना शिकार बना लिया. जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

15 वर्षीय बच्चे पर आवारा कुत्ते का हमला

सोसाइटी में रह रहे निवासियों के मुताबिक गुरुवार रात सोसाइटी में रहने वाले आरव दयाल पर कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया. हमले में बच्चे के पैर औऱ बाह में गहरे घाव आए और मांस तक निकल आया. घटना के बाद बच्चा बुरी तरह डरा हुआ है.

---विज्ञापन---

पहले भी हो चुकी हैं कई घटनाएं

गार्डिनिया ग्लैमर फेज 2 में रहने वाली समाज सेविका अलका देशमाना का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी सोसाइटी में कई लोग कुत्तों का शिकार हो चुके हैं. हाल ही में अनय मिश्रा ( 14 वर्ष) को भी आवारा कुत्ते के झुंड ने काटने की कोशिश की थी,लेकिन अनय मिश्रा ने खुद को किसी तरह बचा लिया था.

मैनजेमेंट पर लापरवाही के आरोप

गार्डिनिया ग्लैमर फेज 2 सोसाइटी में अभी A.O.A का गठन नही हुआ है, जिस वजह से बिल्डर कि तरफ से ही सोसाइटी की देख रेख की जा रही है,और यहां के निवासीयो से मासिक मेन्टेन्स शुल्क लिया जाता है.
सोसाइटी निवासियों का आरोप है कि उन्होंने कई बार गार्डेनिया प्रबंधन से इस गंभीर समस्या की शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. लोगों का कहना है कि प्रबंधन केवल बड़े हादसे के बाद ही हरकत में आते हैं, उसके बाद मामला फिर ठंडे बस्ते में चला जाता है.मैनजेमेंट पर लापरवाही के आरोप

---विज्ञापन---

डॉग शेल्टर भेजने की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि खूंखार कुत्तों को तुरंत पकड़कर डॉग शेल्टर में भेजा जाए, ताकि सोसाइटी के लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें. लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो किसी दिन कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है.

आवारा कुत्ते को लेकर सोसाइटी में दो फाड़

इस मामले को लेकर जब न्यूज़ 24 ने सोसाइटी के मैनेजर विजय से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि यह घटना बहुत ही दुखदायक है, हालांकि जब प्रबंधन इन आवारा कुत्ते को लेकर कार्यवाही करने की कोसिस करता है तो सोसाइटी में ही रह रहे डॉग्स लवर इनके सपोर्ट में खड़े हो जाते है,ऐसे में प्रबंधन के सामने ओहपोह की स्थिति हो जाती है किसकी सुने और किसकी नही सुने.

First published on: Apr 10, 2026 04:54 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.