Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

गाजियाबाद के वैभव त्यागी को मिलेगा वीरता पुरस्कार, मिसाइल हमले में घायल हुए 21 लोगों की बचाई थी जान

Ghaziabad News: गाजियाबाद के मोदीनगर के रहने वाले नौसेना लेफ्टिनेंट कमांडर वैभव त्यागी को लाल सागर में यात्रियों की जान बचाने के लिए दिखाई गई वीरता के लिए शुक्रवार को नौसेना अध्यक्ष दिनेश कुमार त्रिपाठी की ओर से गैलेंट्री एवार्ड से पुरस्कृत किया जाएगा।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 26, 2025 21:02
Ghaziabad News, modinagar news, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, Vaibhav Tyagi, Gallantry Award, Red Sea, Chief of Naval Staff, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, मोदीनगर खबर, वैभव त्यागी, गैलेंट्री अवार्ड, लाल सागर, नौसेना अध्यक्ष
लेफ्टिनेंट कमांडर वैभव त्यागी

Ghaziabad News: गाजियाबाद के मोदीनगर के रहने वाले नौसेना लेफ्टिनेंट कमांडर वैभव त्यागी को लाल सागर में यात्रियों की जान बचाने के लिए दिखाई गई वीरता के लिए शुक्रवार को नौसेना अध्यक्ष दिनेश कुमार त्रिपाठी की ओर से गैलेंट्री एवार्ड से पुरस्कृत किया जाएगा। सम्मानित होने से उनके परिवार में काफी उत्साह और खुशी है। वहीं लोगों का कहना है कि वैभव त्यागी ने मोदीनगर और गाजियाबाद का नाम रोशन किया है।

मोदीनगर के आर्दश नगर के रहने वाले हैं वैभव त्यागी

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के मोदीनगर की आर्दश नगर में अजय त्यागी अपने परिवार के साथ रहते हैं। अजय त्यागी का बेटा वैभव त्यागी नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर के पद पर तैनात है। वैभव त्यागी की माता गृहणी हैं। बताया गया है कि वैभव की तैनाती पिछले काफी समय से कोच्ची में आईएनएन विनाश पर कार्यकारी अधिकारी के पर है। बीते मार्च में उनकी तैनाती लाल सागर में थी। इसी दौरान एक विदेशी जहाज पर मिसाइल से हमला किया गया था। इस दौरान जहाज पर मौजूद यात्रियों को बचाने के लिए भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन शुरू किया था। इस ऑपरेशन में वैभव त्यागी भी शामिल थे। इस दौरान उन्होने अपनी टीम के साथ मिलकर लाल सागर में फंसे यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया था।

---विज्ञापन---

21 घायल यात्रियों की बचाई थी जान

बताया गया है कि लाल सागर में तैनाती के दौरान वैभव त्यागी ने वहां फंसे 21 यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया था। शुक्रवार को दिल्ली में नौसेना भवन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बताया गया है कि कार्यक्रम के लिए वैभव त्यागी को निमंत्रण पत्र भी मिल चुका हैं। कार्यक्रम में नौसेना अध्यक्ष दिनेश कुमार त्रिपाठी द्वारा उन्हे यह सम्मान दिया जाएगा।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 26, 2025 07:03 PM

संबंधित खबरें