Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

गाजियाबाद में NCRTC ने नमो भारत ट्रेन के सैकड़ों पिलर से हटवाए अवैध पोस्टर-बैनर, भेजे जा रहे नोटिस

Ghaziabad News: दिल्ली से मेरठ तक चलने वाली नमो भारत ट्रेन की स्वच्छता को लेकर नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) द्वारा गाजियाबाद क्षेत्र में अभियान चलाकर ट्रेन के पिलरों पर लगे अवैध पोस्टर, बैनर और प्रचार सामग्री को हटाया जा रहा है। इसके अलावा विभाग द्वारा ऐसे लोगों को नोटिस भी भेजा रहें हैं।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 20, 2025 18:29
Namo Bharat
नमो भारत ट्रेन के पिलर से अवैध पोस्टर हटाते हुए

Ghaziabad News: दिल्ली से मेरठ तक चलने वाली नमो भारत ट्रेन की स्वच्छता को लेकर नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) द्वारा गाजियाबाद क्षेत्र में अभियान चलाकर ट्रेन के पिलरों पर लगे अवैध पोस्टर, बैनर और प्रचार सामग्री को हटाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शुक्रवार को सैकड़ों पिलरों से अवैध प्रचार सामग्री को हटया गया है। इसके अलावा इस कॉरिडोर के पिलरों और अन्य इमारतों पर अवैध रुप से पोस्टर या बैनर चिपकाने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाई करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए विभाग द्वारा ऐसे लोगों को चिन्हित करके नोटस भेजा जा रहा है, जिनके अवैध होर्डिंग और प्रचार सामग्री मिली है।

275 से अधिक पिलरों से हटवाए गए पोस्टर-बैनर

NCRTC द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अब तक 275 से अधिक पिलरो से अवैध प्रचार सामग्री को हटवाया जा चुका है। इसके बाद अब विभाग द्वारा अन्य क्षेत्रों में भी इस अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि दिल्ली-मेरठ के इस रैपिड कोरिडोर को स्वच्छ बनाए रखा जा सकें। एनसीआरटीसी के अधिकारियों का कहना है कि कोरिडोर की स्वच्छता को लेकर किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इसके लिए आगे भी इस तरह के अभियान जरुरत पड़ने पर चलाएं जाएंगे। इसके अलावा इन अवैध होर्डिंग और पोस्टरों को लगाने के जो भी जिम्मेदार होंगे उन्हे भी नोटिस भेजकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि ऐसे लोगों से ना सिर्फ जुर्माना वसूल किया जाएगा बल्कि सजा भी दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

---विज्ञापन---

आम नागरिकों से की अपील

एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने लोगों से अपील करते हुए नमो भारत ट्रेन कोरिडोर को स्वच्छ रखने की अपील की है। विभाग की ओर से कहा गया है कि लोग ऐसे कार्य करने से बचें और इस कोरिडोर को स्वच्छ बनाने में अपना पूर्ण योगदान दें। कोरिडोर जितना स्वच्छ और साफ रहेगा उतना ही अच्छा दिखाई देगा। नमो भारत ट्रेन और इसके कोरिडोर को स्वच्छ बनाने में समाज के हर नागरिक की भूमिका अहम है।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 20, 2025 06:23 PM

संबंधित खबरें