हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

गाजियाबाद के अधिवक्ता से साइबर अपराधियों ने ठगे 60 लाख रुपये, जानिए कैसे बनाया ठगी का शिकार

Ghaziabad News : सिहानी गेट थाना क्षेत्र में रहने वाले प्रशांत कुमार ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उन्होने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा था। जिसमें शेयर ट्रेडिंग से मुनाफा कमाने की बात कही गई थी। इस पर उन्होने प्रतिक्रिया दी तो एक महिला ने उनसे संपर्क किया। महिला ने खुद को एक ट्रेडिंग कंपनी का कर्मचारी बताया और उन्हे कंपनी में निवेश करने का झांसा दिया। पढ़ें गाजियाबाद से सचिन अहलावत की रिपोर्ट।

विज्ञापन
Cyber ​​crime

Ghaziabad News : दिल्ली एनसीआर में साइबर अपराधों के मामले थमने का नाम नहीं ले रहें है। ऐसे ही एक मामला गाजियाबाद से सामने आया है। जहां साइबर अपराधियों ने एक अधिवक्ता को शेयर बाजार में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित को अपने जाल में फंसाने के लिए पहले कुछ मुनाफा भी दिया, ताकि पीड़ित का विश्वास जीता जा सकें। इसके बाद थोड़े-थोड़े करके उनसे 60 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में पीड़ित ने साइबर थाने में मामले की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।

फेसबुक पर देखा था विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सिहानी गेट थाना क्षेत्र में रहने वाले प्रशांत कुमार अधिवक्ता है। उन्होने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि कुछ समय पहले उन्होने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा था। जिसमें शेयर ट्रेडिंग से मुनाफा कमाने की बात कही गई थी। इस पर उन्होने प्रतिक्रिया दी तो एक महिला ने उनसे संपर्क किया। महिला ने खुद को मुबंई स्थित एक ट्रेडिंग कंपनी का कर्मचारी बताया और उन्हे कंपनी में निवेश करने का झांसा दिया। जिसके लिए महिला ने उन्हे कंपनी का एक लिंक भी शेयर किया था। इस दौरान वह बार-बार निवेश करने का दवाब बनाती रही। इस पर उन्होने 42 हजार रुपये की रकम निवेश कर दी। जिसके बाद आरोपियों ने उनका विश्वास जीतने के लिए मुनाफा भी दिया।

कई बार में जमा कराए 60 लाख रुपये

इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित से फिर संपर्क किया और निवेश का दबाव बनाया। जिस पर उन्होने 4 लाख 60 हजार रुपये निवेश कर दिए। जिसके बाद उनके वॉलेट में अच्छा मुनाफा भी दिखाई दिया। आरोप है कि इसके बाद महिला ने संपर्क किया और कहा कि यदि उन्होने निवेश नहीं किया तो उनकी जमा रकम डूब जाएगी। इस तरह से आरोपियों ने झांसा देकर और उन्हे डराकर उनसे 60 लाख रुपये जमा करा लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने साइबर थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola