हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अर्धनग्न महिला के रेप के आरोपों का वीडियो वायरल, गाजियाबाद पुलिस से जानें, क्या है सच्चाई?

Ghaziabad News: कोलकाता रेप और मर्डर केस के बाद महाराष्ट्र के बदलापुर में बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। दोनों जगहों पर न्याय की मांग के लिए जनता सड़कों पर उतर आई है। रेप को लेकर लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन
गाजियाबाद पुलिस ने कहा कि महिला मानसिक तौर पर विक्षिप्त है।

Ghaziabad News: कोलकाता रेप और मर्डर केस पर देश भर में उपजे जनाक्रोश के बीच उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 21 अगस्त को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में लालकुआं थाने के पास सड़क किनारे एक महिला फटे कपड़ों में बैठी दिख रही है, दावा है कि महिला का अपहरण करके बलात्कार किया है।

ये भी पढ़ेंः महिला दारोगा से शादी पर अड़ा सिरफिरा आशिक, बार-बार नंबर बदल की कॉल, ‘वर्दी’ करेगी बुरा हाल

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति महिला से उसकी अर्धनग्न अवस्था के बारे में पूछता है। इस पर महिला जवाब देती है कि उसे झाड़ियों में घसीटा गया, रेप किया गया और छोड़ दिया गया। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि महिला को नंदग्राम से अगवा किया गया था और देर रात लालकुआं के पास छोड़ दिया गया था।

विज्ञापन

वायरल वीडियो पर पुलिस का रिएक्शन

हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद गाजियाबाद पुलिस ने मामले की जांच की और उसके परिवार से संपर्क किया। महिला के परिजनों ने दावा किया कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह अक्सर घर से गायब हो जाती है और बाद में मनगढ़ंत आरोप लगाती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः मुलायम सिंह यादव के ‘गुरु जी’ की हत्या में 12 आरोपी दोषी करार, कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

परिजनों ने बताया कि महिला पहले भी अचानक घर से चली गई थी। उसे हरिद्वार और रूड़की जैसे स्थानों पर पाया गया था। पुलिस ने परिवार के आ जाने पर महिला को वापस सौंप दिया।

विज्ञापन

जांच में सही नहीं पाए गए आरोप

सहायक पुलिस आयुक्त वेब सिटी पूनम मिश्रा ने बयान जारी किया कि महिला की मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्यवाही की जा रही है। महिला के कोई भी आरोप जांच में सही नहीं पाए गए हैं।

विज्ञापन

बता दें कि कोलकाता रेप और मर्डर केस के बाद महाराष्ट्र के बदलापुर में बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। दोनों जगहों पर न्याय की मांग के लिए जनता सड़कों पर उतर आई है। रेप को लेकर लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola