Ghaziabad News: गाजियाबाद से एक अजब मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता ने अपने पति पर अरोप लगाया है कि उसका पति बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही जैसा दिखने के लिए उस पर दबाव बनाता है और कई घंटों तक जिम करने के लिए मजबूर कर दिया। इतना ही नहीं ऐसा नहीं करने पर पत्नी को भूखा भी रखने का आरोप है। अपने पति की प्रताड़ना से परेशान होकर विवाहिता ने शादी के केवल छह माह बाद ही महिला थाने में ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद पुलिस में कई एसीपी और थाना इंचार्ज का तबादला, जानिए किसे कहां मिली तैनाती
ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप
जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद निवासी एक युवती की शादी बीती अप्रैल में मेरठ निवासी एक युवक के साथ शादी हुई थी। बताया गया है कि शादी के दौरान युवती के परिजनों ने शादी में खूब रुपये खर्च किए थे और शादी बड़ी धूमधाम से की थी। शादी के दौरान युवती के परिजनों ने महंगी गाड़ी सहित नगद रुपये भी दिए थे। विवाहिता ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद ही उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे और उसे मानसिक प्रताड़ित भी किया गया। विवाहिता का आरोप है कि उसके पति दूसरी महिलाओं के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी देखता हैं और उसके साथ मारपीट तक की गई।
घंटों जिम कराने और भूखा रखने का आरोप
विवाहिता ने शिकायत करते हुए पुलिस से बताया कि उसका पति उसे ताना मारता था कि उससे शादी करने के बाद उसकी जिन्दगी खराब हो गई। उसे नोरा फतेही जैसी सुन्दर पत्नी मिल सकती थी। विवाहिता का आरोप है कि उसका पति उससे नोरा फतेही जैसा दिखने के लिए कई घंटों तक जिम में कसरत भी कराता था और एक्सरसाइज ना करने पर उसे भूखा भी रखता था। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल के लोग उसे अच्छा खाना नहीं देते थे, जिसके कारण उसकी तबीयत खराब हो गई। प्रताड़ना से परेशान होकर वह अपने मायके में चली गई। महिला का आरोप है कि इसके बाद जुलाई में वह अपनी ससुराल आई तो उसे घर में नहीं घुसने दिया। फिलहाल पुलिस मामले में जांच करने में जुटी है।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में मोबाइल पर मुनाफा कमाने का झांसा देकर 46 लाख रुपये ठगे, जानिए कैसे की धोखाधड़ी
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
4 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
9 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
11 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
13 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
14 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
19 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
19 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines