Ghaziabad News: गाजियाबाद में पिछले दो दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को सोमवार शाम को हुई बारिश के बाद से मौसम सुहाना बना हुआ है। इसके बाद मंगलवार को सुबह लगभग 9 बजे से भी शहर में हुई झमाझम बारिश से लोगों को काफी राहत मिली है। मंगलवार को सुबह से दोपहर बाद तक कहीं तेज कहीं हल्की बारिश होने से मौसम सुहाना बना रहा। इसके अलावा शहर में कई जगह हुए जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी है। कई स्थानों पर जलभराव में गाड़ियों को भी निकलने में काफी परेशानी हुई। देश शाम तक सड़कों से बारिश का पानी हटा, हालाकि कुछ स्थानों पर शाम तक भी पानी भरा रहा। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दो दिनों तक गाजियाबाद में ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना है।
गर्मी से मिली राहत, मगर जल भराव ने किया परेशान
सोमवार शाम को हुई कुछ स्थानों पर हल्की तो कुछ स्थानों पर हुई तेज बारिश से मौसम बदल गया । इससे पहले पिछले दो दिनों से सुबह से ही तेज धूप खिल जाती थी। जिसके कारण उमस और गर्मी से लोगों का बुरा हाल था। सोमवार को शाम आते-आते में मौसम में बदलाव हो गया और बारिश से मौसम सुहाना हो गया। वहीं मगंलवार को सुबह के समय से आसमान पर बादल छाए रहे। मंगलवार सुबह को शहर का तापमान लगभग 27 डिग्री दर्ज किया गया। जिसके बाद दोपहर तक हुई झामझम बारिश ने लोगों को राहत दिलाई। मंगलवार को हुई बारिश से शहर के मोदीनगर, मुरादनगर, लोनी समेत शहर के कई हिस्सों में जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। इसके अलावा मोदीनगर थाने में जलभराव होने के कारण पुलिसकर्मियों को भी समस्या का समाना करना पड़ा। थाना परिसर में कई फुट पानी भरने से आने-जाने में भी परेशानी हुई।
आने वाले दिन ऐसा ही रह सकता है मौसम
गाजियाबाद सहित एनसीआर और देश के अधिकांश हिस्सों में अभी मानसून सक्रिय है। इसके बाद भी गाजियाबाद सहित एनसीआर में बारिश कम हो रही है। गाजियाबाद में पिछले दो दिनों से उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। सोमवार शाम के समय एक बार फिर मौसम ने करवट बदली और मौसम का मिजाज बदल गया। इसके बाद मंगलवार को भी सुबह से दोपहर बाद तक हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने सोमवार शाम से गाजियाबाद सहित आस-पास के जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया था। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी हल्की से मध्यम बारिश के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है। गाजियाबाद सहित एनसीआर में आने वाले दो दिनों तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इसके अलावा आस-पास के जिलों सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, हापुड़, बुलंदशहर आदि में भी में बारिश होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी और उमस से राहत, जानिए कैसा रहेगा कल का मौसम
संबंधित खबरें
मां कालरात्रि की आराधना, महिला सुरक्षा पर बोले - मुख्यमंत्री योगी
33 mins agoसत्ता का रास्ता जनादेश से, अराजकता से नहीं- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
41 mins agoअवैध हिरासत को लेकर UP पुलिस पर भड़का इलाहाबाद हाईकोर्ट
2 hrs agoपति-पत्नी और 3 बच्चे... ग्रेटर नोएडा में घर के अंदर मिले 5 लोगों के शव
5 hrs agoयूपी में तीन दिन सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद; CM योगी का फैसला
21 hrs agoउत्तराखंड में 2 अग्निवीरों को मिलेगी PAC में नौकरी
1 day agoमेरठ के चर्चित सांप कांड में पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा
1 day agoCM योगी का ऐलान: यूपी में ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती
1 day agoउत्तराखंड की मंत्री ने पति पर दर्ज कराया केस, हत्या की साजिश का लगाया आरोप
1 day agoUP चुनाव से पहले योगी सरकार का महा प्लान, किसानों को मिलेगा सस्ता लोन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines