गाजियाबाद में झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी और उमस से राहत, जानिए कैसा रहेगा कल का मौसम

Ghaziabad News: गाजियाबाद में बुधवार रात से हुई झमाझम बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया है। गुरुवार को भी दिन भर आसमान पर काले बादलों ने डेरा डाले रखा। दिन में शहर के अलग-अलग स्थानों पर कभी तेज तो कभी हल्की बारिश से मौसम सुहाना बना रहा। मौसम विभाग की माने तो आने 24 घंटों के दौरान गाजियाबाद का मौसम ऐसा ही बना रह सकता है।

Ghaziabad News, Ghaziabad weather, Weather Updates, Today's Weather, Kanwariyas, Kanwar Yatra 2025, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद मौसम, मौसम अपडेट, आज का मौसम, कांवड़ियां, कांवड़ यात्रा 2025

गाजियाबाद में हुई बारिश से मौसम हुआ सुहाना

विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद में बुधवार रात से हुई झमाझम बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया है। गुरुवार को भी दिन भर आसमान पर काले बादलों ने डेरा डाले रखा। दिन में शहर के अलग-अलग स्थानों पर कभी तेज तो कभी हल्की बारिश से मौसम सुहाना बना रहा। मौसम विभाग की माने तो आने 24 घंटों के दौरान गाजियाबाद का मौसम ऐसा ही बना रह सकता है और कुछ स्थानों पर गरज और बिजली की चमक के साथ हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है। माना जा रहा है अगले 24 घंटों में लगभग 20 से 22 मिमी बारिश हो सकती है। वहीं गुरूवार को शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और बुधवार रात 30 डिग्री दर्ज किया गया है।

गुरुवार को मौसम रहा सुहाना

बुधवार को सुबह से ही आसामान पर हल्के बाद छाए रहे। इस दौरान दिन भर कहीं लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ा था। वहीं बादलों के कारण धूप से राहत भी मिली। दिन भर गर्मी और उमस के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बुधवार रात को मौसम ने करवट ली और गाजियाबाद में जमकर बारिश हुई। इस दौरान कई इलाकों में तेज गरज और चमक के साथ भारी बारिश भी हुई। जिसके कारण जलभराव की समस्या से भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। बारिश के बाद बुधवार रात शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आस-पास रहा है। वहीं गुरुवार को भी दिन भर मौसम सुहाना बना रहा। मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटों तक ऐसा ही मौसम रह सकता है।

Advertisment

24 घंटों तक ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना

मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों में गाजियाबाद और आस-पास के क्षेत्र में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने संभावना जताई है। इसके अलावा विभाग ने गाजियाबाद में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। बुधवार रात से एनसीआर क्षेत्र में हुई बारिश के कारण लोगों को उमस और गर्मी से काफी राहत मिली है। गाजियाबाद के अलावा एनसीआर के अन्य जिलों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में भी बारिश होने की संभावना है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ