Ghaziabad News: जीडीए 30 जुलाई को करेगा शहर में खाली पड़ी 164 संपत्तियों की नीलामी, जानिए पूरी प्रक्रिया

Ghaziabad News: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा शहर में विभिन्न योजनाओं में रिक्त पड़ी 164 संपत्तियों की 30 जुलाई को नीलामी करने का निर्णय लिया गया है। अपर सचिव के अनुसार, नीलामी में शामिल होने और लोगों को जानकारी देने के लिए नीलाम किए जाने वाले रिक्त भूखंडों की होर्डिंग में जानकारी दी गई है।

Ghaziabad News, GDA, Ghaziabad Latest News, Ghaziabad, गाजियाबाद, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद ताजा खबर, जीडीए

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण

विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा शहर में विभिन्न योजनाओं में रिक्त पड़ी 164 संपत्तियों की 30 जुलाई को नीलामी करने का निर्णय लिया गया है। अपर सचिव के अनुसार, नीलामी में शामिल होने और लोगों को जानकारी देने के लिए नीलाम किए जाने वाले रिक्त भूखंडों की होर्डिंग में जानकारी दी गई है। योजना के बारे में लोगों को पूरी जानकारी देने के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग लगाकर प्रचार किया जा रहा है। इसके अलावा नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने वाले लोग मौके की स्थिति को भी दिखाने का प्रबंध किया गया है।

164 संपत्तियों को किया जाएगा नीलामी में शामिल

अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह के अनुसार, शहर में नीलामी में विभिन्न योजनाओं में खाली पड़ी 164 संपत्तियों को शामिल किया जा रहा है। बताया गया है कि इन संपत्तियों को खरीदने के इच्छुक लोग एचडीएफसी बैंक की शाखा से इसके लिए फार्म ले सकते हैं। इसके बाद फार्म भरकर जमा करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई रखी गई है। संपत्ति की जितनी कीमत होगी उसकी 10 फीसदी राशि का ड्राफ्ट फार्म के साथ जमा करना होगा। नीलामी प्रक्रिया में संपत्ति प्राप्त करने वाले खरीदार को 60 दिन के अंदर 15 प्रतिशत राशि प्राधिकरण के कोष में जमा करानी होगी।

विज्ञापन

शिक्षण कार्यो और चिकित्सा संस्थानों के लिए भी होंगे भूखंड

30 जुलाई को जीडीए द्वारा हिन्दी भवन में कराई जाने वाली नीलामी में पटेलनगर डी-ब्लॉक, आंबेडकर रोड डिस्ट्रिक्ट सेंटर और यूपी बॉर्डर पॉकेट ए में कई आवासीय, इंद्रप्रस्थ योजना पॉकेट एच, इंदिरापुरम योजना न्यायखंड-1, इंदिरापुरम विस्तार ब्लॉक-ए, इंदिरापुरम विस्तार ब्लॉक-बी, इंदिरापुरम योजना शक्तिखंड-4, इंदिरापुरम योजना ज्ञानखंड-1, इंदिरापुरम योजना ज्ञानखंड-3, कौशांबी योजना ब्लॉक-ए, कर्पूरीपुरम योजना के खाली पड़ी व्यावसायिक दुकान, क्योस्क और भूखंड भी नीलामी में शामिल होंगे। इसके अलावा शिक्षण कार्यो और चिकित्सा संस्थानों के लिए भी भूखंडों को नीलामी में शामिल किया गया है। इसके अलावा आरडीसी राजनगर में व्हीकल फ्री जोन में सामुदायिक सुविधा के लिए बने 10 क्योस्क भी तीन साल की लीज पर संचालित करने के लिए नीलाम किए जाएंगे। इसके अलावा ओर भी खाली पड़े भूखंड़ों को नीलामी में शामिल किया गया है, जिनके बारे में प्राधिकरण की वेबसाइट पर विस्तार से जानकारी ली जा सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ