गाजियाबाद में दो पक्षों में हुए विवाद में फायरिंग, सैर पर निकले बुजुर्ग के पैर में लगी गोली, जानिए क्या है मामला

Ghaziabad News: गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र के भाउरस देवरस योजना में मंगलवार सुबह बीएसएनएल से रिटायर्ड चन्द्रभान गुप्ता सुबह की सैर कर रहे थे। बताया गया है कि इसी दौरान वहां पर दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। तभी दोनो पक्षों में कहासुनी का मामला इतना बढ़ा कि दोनो पक्षों में फायरिंग हो गई। पढ़ें गाजियाबाद से सचिन अहलावत की रिपोर्ट।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Ghaziabad. Ghaziabad Latest News, Ghaziabad Crime News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद पुलिस, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद अपराध खबर

थाना विजयनगर

विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद के प्रतापविहार स्थित भाउरस देवरस कॉलोनी में मंगलवार को दो पक्षों में आपसी कहासुनी को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि दोनो पक्षों में मारपीट होने लगी। आरोप है कि इस दौरान दोनो पक्षों के बीच फायरिंग भी हो गई। इसी दौरान मॉर्निंग वॉक कर रहे बीएसएनएल से रिटायर्ड एक बुजुर्ग वहां से गुजर रहे थे। तभी एक गोली उनके पैर को छूकर निकल गई। जिसके कारण वह घायल हो गए। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया और मामले की जांच करने में जुटी है।

पैर को छूकर निकली गोली

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र के भाउरस देवरस योजना में मंगलवार सुबह बीएसएनएल से रिटायर्ड चन्द्रभान गुप्ता सुबह की सैर कर रहे थे। बताया गया है कि इसी दौरान वहां पर दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। तभी दोनो पक्षों में कहासुनी का मामला इतना बढ़ा कि दोनो पक्षों में फायरिंग हो गई। इसी दौरान एक गोली चंद्रभान के पैर को छूकर निकल गई। अचानक हुई फायरिंग के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चंद्रभान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरसत में ले लिया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरसात में

पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से कुछ लोग अपना वाहन लेकर गाजियाबाद के भाउरस देवरस कॉलोनी में आए थे। इस दौरान उनका वहां किसी स्थानिय निवासी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच फायरिंग हो गई। इस दौरान चंद्रभान के पैर को एक गोली छूकर निकल गई है। इस मामले में कुछ संदिग्धों को हिरसत में लिया गया है। मौके पर मौजूद अन्य लोगों के बारे में जानकारी की जा रही है।

 

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ