गंगा एक्सप्रेसवे पर आया ताजा अपडेट, गाड़ियों के अलावा लड़ाकू विमानों की भी होगी लैंडिंग

गंगा एक्सप्रेसवे पर जलालाबाद में बनाई गई हवाई पट्टी पर दो मई रात और तीन मई की दिन में ट्रायल लैंडिंग की जाएगी। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने को लेकर यूपी सरकार ने ताजा अपडेट दिया है, जिसमें इसके पूरा होने की जानकारी दी गई है।

ganga expressway Latest Update

साल 2019 में कुंभ में गंगा एक्सप्रेसवे के जरिए मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने का एक प्लान बनाया गया। जिसका 2020 में DPR बनाया गया और फिर कैबिनेट ने इसे मंजूरी दी। इस एक्सप्रेसवे को आने वाले समय में इसे 8 लेन तक विस्तार किया जा सकता है। इसके लिए क्षेत्र के किसानों से उनकी जमीनें खरीदी गई हैं। अब एक्सप्रेसवे के काम का ताजा अपडेट सामने आया है। साथ ही इस पर भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों की लैंडिंग की प्रेक्टिस भी कल से शुरू होने जा रही है। जानिए पूरा एक्सप्रेसवे कब तक खोला जा सकता है।

विज्ञापन

2 मई से लैंडिंग का पूर्वाभ्यास

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश को प्रयागराज से जोड़ने वाले देश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का काम तेजी से किया जा रहा है। इस एक्सप्रेसवे को इसी साल नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात ये है कि इसमें शाहजहांपुर जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर साढ़े तीन किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी भी बनाई जा रही है। इसके लिए 2 मई को भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों की लैंडिंग की प्रैक्टिस शुरू की जाएगी। इसके अलावा, एक्सप्रेसवे के किनारे कई औद्योगिक क्लस्टर भी बनाए जा रहे हैं। इसे प्रदेश के दूसरे एक्सप्रेसवे से भी जोड़ने का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन

कितना काम पूरा?

गंगा एक्सप्रेसवे का अब तक 85 फीसदी काम किया जा चुका है। एक्सप्रेसवे के लिए 18,000 एकड़ भूमि किसानों से खरीदी गई है। गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण 4 पैकेजों में किया जा रहा है। इसको नवंबर 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसमें आपातकालीन स्थितियों में प्लेन की लैंडिंग और टेक-ऑफ किया जा सकेगा। इसके अलावा, इस पट्टी का इस्तेमाल एम्बुलेंस समेत इमरजेंसी सेवाओं के लिए भी किया जाएगा।

विज्ञापन

किन गांव को करेगा कवर?

यह एक्सप्रेसवे यूपी के कई जिलों को कवर करेगा, जिसमें मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज समेत कुल 12 शहरों को का नाम शामिल है। इसके अलावा, इसके बनने से सीधे 518 गांवों को फायदा मिलेगा। आपको बता दें कि एक्सप्रेसवे की कुल अनुमानित लागत 36,230 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ