Farrukhabad Minor Girl Misdeed Murder Case: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के कम्पिल थाना क्षेत्र के एक गांव में 4 साल की मासूम से रेप के बाद, उसकी हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने बच्ची के शव को खेत में फेंक दिया। इसके बाद आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्ची के शव को नोच डाला। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है।
पुलिस के मुताबिक, 4 साल की बच्ची से रेप के बाद उसकी हत्या के मामले में एक नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब, मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और नाबालिग को उठाकर अपने साथ ले गया।
खोजबीन शुरू की तो खेत में मिली बच्ची की लाश
घर के बाहर खेल रही बच्ची जब उसके माता-पिता को नहीं दिखी, तो उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू की। काफी देर बाद बच्ची के घर से कुछ दूरी पर खेत में मासूम की लाश मिली। बच्ची के घर वाले जब घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि उनकी बेटी लहूलुहान पड़ी थी। शव के पास कुत्तों का झुंड था, जो मासूम के शव को नोच रहा था।
बच्ची का शव मिलने बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। हमलोगों ने गांव के लोगों के साथ मिलकर बच्ची की तलाश की। बाद में गांव के कुछ लोगों ने खेत में कुत्तों का झुंड देखा, वहां जाने पर बच्ची की लाश पड़ी मिली।
बच्ची के पिता के बयान पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी। पुलिस ने बताया कि मेडिकल जांच में बच्ची से रेप की पुष्टि हुई। इस संबंध में जब बच्ची के घऱवालों से बातचीत की गई, तो उन्होंने गांव के ही एक युवक पर शक जताया और घटना के लिए उसे जिम्मेदार बताया। इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध युवक को पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को क्या बताया?
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी उसने उसे उठाया था। इसके बाद गांव के ही एक नाबालिग लड़के के साथ बच्ची को खेत पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। मुख्य आरोपी की निशानदेही पर नाबालिग आरोपी को भी पकड़ लिया गया। दोनों ने पुलिस को बताया कि वारदात के बाद बच्ची की उन्होंने हत्या कर दी और शव को खेत में ही छोड़ दिया।
संबंधित खबरें
कल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
59 mins agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
3 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
4 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
7 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
14 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
15 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
23 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
1 day ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines