इटावा में कथावाचक कांड के बाद से उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण बनाम यादव की इस सियासी जंग में अखिलेश यादव का सनातन प्रेम उमड़ पड़ा है। अखिलेश यादव खुद को सबसे बड़ा सनातन प्रेमी बता रहे हैं और दावा कर रहे हैं की समाजवाद ही असली सनातन है। रामजीलाल सुमन के मामले में ठाकुरों को नाराज कर चुके अखिलेश यादव अब यादव बनाम ब्राह्मण की लड़ाई में उलझ गए हैं। इटावा कांड के बाद अखिलेश यादव पर यह आरोप लगने लगे हैं कि वह ब्राह्मणों के विरोधी हैं। यादव कथावाचकों के समर्थन में तो उतरे लेकिन ब्राह्मणों के पक्ष में कुछ नहीं बोला है। यूपी में इसको लेकर नई सियासी जंग शुरू हो गई है।
पीडीए में सिर्फ पिछड़े दलित
इस खतरे को अखिलेश यादव भी जानते हैं कि जिन ब्राह्मणों ने 2012 में अखिलेश यादव की सरकार बनाई। उसमें मुस्लिम और यादव के साथ बड़ी संख्या में क्षत्रिय और दूसरी स्वर्ण जातियां भी थी, लेकिन जिस तरह से कथा वाचक कांड के बाद उत्तर प्रदेश में जातीय विद्वेष फैला है और उससे इस बात का बड़ा खतरा है कि तमाम अगड़ी जातियां समाजवादी पार्टी के विरोध में खड़ी हो जाएं। भारतीय जनता पार्टी भी इसको हवा दे रही है, लेकिन अखिलेश यादव कह रहे हैं की असली सनातन धर्म तो समाजवादी लोग पालन कर रहे हैं। अखिलेश यादव दबे शब्दों में बुलडोजर से लेकर के एनकाउंटर तक पर सवाल उठाते हैं। असली सनातन किसी को परेशान करना किसी की हत्या करना नहीं है।
डैमेज कंट्रोल में जुटे अखिलेश
ब्राह्मण बनाम यादव की इस जंग में खुद को ब्राह्मणों का समर्थक बताने के लिए अखिलेश यादव अपनी पार्टी के ब्राह्मण नेता संतोष पांडे के आवास पहुंचे परिवार के साथ चाय नाश्ता किया। संतोष पांडे की माता ने अखिलेश यादव को गिफ्ट भी दिए। बाद में समाजवादी पार्टी के लोगों ने बताया कि ब्राह्मण तो हमेशा सही समाजवादी पार्टी के साथ रहे, लेकिन अखिलेश के इस सनातन प्रेम के बीच भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से धीरेंद्र शास्त्री पर अखिलेश यादव के दिए गए बयान को मुद्दा बनाकर हमला कर रही है और कह रही है कि समाजवादी पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति कर सकती है और सनातन से उसका कोई लेना देना नहीं है।
जतीय विद्वेष से सपा और बीजेपी दोनों को खतरा
दरअसल, भारतीय जनता पार्टी हो या समाजवादी पार्टी जातीय विद्वेष बढ़ने से दोनों को ही नुकसान है। बीजेपी को पता है कि हिंदुत्व के नाम पर तमाम जातियां उसके साथ एकजुट खड़ी रहे तो समाजवादी पार्टी की कोशिश है कि उसके पीडीए के फार्मूले में अगडी जातियां उसके साथ रहेगी, तभी 2027 का सपना पूरा होगा।
ये भी पढ़ें- गाजियाबाद पुलिस ने 25 हजार के इनामी को मुठभेड़ में दबोचा, दो साल से चल रहा था फरार
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
6 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
9 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
10 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
21 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
23 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines