उत्तर प्रदेश की एक बहादुर महिला के बारे में आपको बता रहे हैं। एटा की रहने वाली 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला ओमवती की कहानी जानकर आप उनको सलाम करेंगे। इस महिला ने 31 मार्च 2022 को एक पैसेंजर ट्रेन को हादसे का शिकार होने से बचा लिया था। ट्रेन एटा शहर से आगरा के लिए रवाना हुई थी। ओमवती ने अवागढ़ ब्लॉक क्षेत्र के गांव नगला गुलरिया के पास रेल की टूटी पटरी देखी। खतरा भांपकर बहादुर महिला ने सूझबूझ से बड़ा हादसा बचा लिया। ओमवती ने देखा कि सामने से ट्रेन आ रही है।
चालक को दूर से हो गया था खतरे का अहसास
ओमवती ने लाल साड़ी पहनी हुई थी। उन्होंने साड़ी को उतारकर ट्रैक के बीचोंबीच बांध दिया। रेलवे चालक ने दूर से ही साड़ी को देख अंदाजा लगा लिया कि कुछ गड़बड़ है। इसके बाद चालक ने इशारे को समझते हुए ट्रेन को रोक दिया। नीचे उतरकर चालक ने महिला से ट्रेन रुकवाने की वजह पूछी। ओमवती ने पटरी टूटी होने की बात बताई। इसके बाद चालक ने सूचना रेलवे के अधिकारियों को दी। मौके पर रेलवे के कर्मचारी पहुंचे और पटरी को ठीक किया।
खेत में जा रही थी महिला
ट्रेन सुबह लगभग 8 बजकर 20 मिनट पर गुलरिया गांव पहुंची थी। इस दौरान ओमवती अपने खेत में जा रही थी। अवागढ़ से आ रही ट्रेन को रुकवाने के लिए उन्होंने अपनी साड़ी उतारकर ट्रैक पर बांध दी थी। ट्रेन में लगभग 150 लोग सवार थे। अगर ट्रेन को नहीं रोका जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रेन रुकने के बाद सभी यात्रियों ने बहादुर महिला के जज्बे को सलाम किया। रेलवे कर्मचारियों के अनुसार एटा रेलवे स्टेशन से 150 यात्री टिकट लेकर आगरा रवाना हुए थे। रेल चालक ने इनाम के तौर पर महिला को 100 रुपये का नोट दिया। ट्रेन आधा घंटा रुकी रही, इसके बाद पटरी ठीक होने के बाद आगरा के लिए रवाना हुई। प्रयागराज रेलवे मंडल के अधिकारियों ने भी महिला के साहस और बहादुरी की जमकर प्रशंसा की थी।
यह भी पढ़ें:आज से बदल गए ट्रैफिक नियम, इस छोटी सी गलती को करने पर रद्द हो जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस
यह भी पढ़ें:दिल्ली से लेकर UP-बिहार तक दिखेगा गर्मी का असर, मैदानी इलाकों में चलेगी लू; पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
6 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
8 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
10 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
10 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
11 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
12 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
15 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
17 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
18 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines