Kanwar Yatra 2025: हरिद्वार से जल लेकर नोएड़ा लौट रहे तीन कांवड़ियों की बाइक रविवार दोपहर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर भोजपुर के पास अचानक अनियंत्रत होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार तीनों कांवड़िए गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायलों को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान एक कांवड़िए की मौत हो गई। अन्य दो कांवड़ियों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने हादसे की सूचना उनके परिनजों को दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हरिद्वार से वापस नोएडा लौट रहे थे कांवड़िए
जानकारी के अनुसार, नोएडा के भंगेल में आकाश अपने परिवार के साथ रहता था। बताया गया है कि वह अपने दो साथियों नोएडा निवासी अंशुल और राहुल के साथ बाइक से कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार गया था। रविवार दोपहर जल लेकर तीनों पर बाइक पर सवार होकर वापस नोएडा लौट रहे थे। इस दौरान जब वह दिल्ली-मेरठ हाइवे पर भोजपुर के पास पहुंचे तो अचानक उनकी बाइक अनियंत्रत होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गइ। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को तुरंत मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान आकाश की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
दोनों घायलों का चल रहा उपचार
हादसे में घायल हुए दो अन्य कांवड़िए अंशुल और राहुल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं हादसे के बाद से ही मृतक आकाश के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया है कि हादसा इतनी तेज था कि तीनों बाइक से उछलकर काफी दूर जाकर गिरे थे। वहीं इस मामले में मोदीनगर एसीपी ज्ञानप्रकाश राय के अनुसार, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- मोदीनगर में एंबुलेंस की टक्कर से गाजियाबाद के 3 कावड़ियों की मौत, 2 अन्य घायल
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
20 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
23 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
2 days agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines