Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, लखनऊ से कौशांबी के लिए भरी थी उड़ान

यूपी के डिप्टी सीए्म बाल बाल बचे हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग हुई है। हेलीकॉप्टर ने लखनऊ के ला मार्ट ग्राउंड से कौशांबी के लिए उड़ान भरी थी। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Mar 7, 2026 13:33

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग हुई है। हेलीकॉप्टर ने लखनऊ के ला मार्ट ग्राउंड से कौशांबी के लिए उड़ान भरी थी। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण लखनऊ हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करने को मजबूर हो गया। केशव प्रसाद मौर्य के कार्यालय के अनुसार, हेलीकॉप्टर में अचानक धुआं भर जाने के कारण आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।

जानकारी के अनुसार, मौर्य के हेलीकॉप्टर से काफी धुआं निकल आया है। हालांकि अभी तक स्थिति साफ नहीं हो पाई है। प्रशासन और एजेंसी ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है। घटना के कारण पता करने के लिए जांच की जाएगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: अजित पवार प्लेन क्रैश केस की जांच में CID ने दिखाई तेजी, हर एंगल से हो रही बारीक इन्वेस्टिगेशन

बता दें कि हाल ही में, प्लेन हादसे में एक दिग्गज नेता का निधन हुआ था। महाराष्ट्र के बारामती में डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश हो गया था। इसमें अजित पवार समेत 6 लोगों की मौत हो गई थी। मामले में सीआईडी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: VRS कंपनी, DGCA अधिकारी… विमान हादसे की जांच पर रोहित पवार ने फिर उठाए सवाल,

तकनीकी खराबी का अंदेशा होते ही पायलट ने रूझबूझ दिखाई। पायलट ने तुरंत लखनऊ एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क साधा। ग्रीन सिंग्नल मिलते ही पायलट ने हेलीकॉप्टर को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया। एयरपोर्ट पर पुख्ता इंतजाम हो चुके थे। इसी बीच डिप्टी सीएम के हेलीकॉप्टर की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया गया कि चॉपर में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। विशेषज्ञ टीम में हादसे की जांच शुरू कर दी है।

हालांकि अभी तक जांच एजेंसी ने कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। अभी तक डिप्टी सीएम केशव प्रसाद सुरक्षित बताए जा रहे हैं। केशव प्रसाद को लखनऊ एयरपोर्ट से रवाना कर दिया गया है।

First published on: Mar 07, 2026 11:42 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.