---विज्ञापन---

UP की 50 हजार छात्राओं के लिए खुशखबरी! बुजुर्ग महिलाओं को भी CM योगी ने दिया रक्षाबंधन का तोहफा

बुजुर्ग महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा' स्कीम के तहत मिलेगी. सीएम योगी ने बुधवार को इस योजना की लाभार्थियों की पहली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियां वोट बैंक को रिझाने की कोशिश में लगी हैं. जहां एक ओर सपा चीफ अखिलेश यादव ने महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपए देने का ऐलान किया है, वहीं सीएम योगी ने भी महिलाओं के लिए कई घोषणाएं की हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ऐलान किया कि ग्रेजुएशन करने वाली 50 हजार छात्राओं को अक्तूबर-नवंबर में मुफ्त स्कूटी दी जाएंगी.

बुजुर्ग महिलाओं को तोहफा

छात्राओं को मुफ्त स्कूटी के ऐलान के साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने 60 साल की उम्र से ज्यादा की महिलाओं के लिए पूरी जिंदगी मुफ्त बस यात्रा योजना की शुरुआत की. इसके साथ ही रक्षाबंधन पर सभी महिलाओं के लिए भी मुफ्त यात्रा की शुरुआत भी की. रक्षा बंधन पर महिलाएं गुरुवार सुबह छह बजे से लेकर 29 अगस्त की रात 12 बजे तक यूपी रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकती हैं. इस दौरान महिलाएं अपने साथ एक सहयात्री को भी ले जा सकती हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : ‘महिलाओं को 40 हजार, हफ्ते में 2 छुट्टी…’, UP चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने लगाई वादों की झड़ी, किए 10 बड़े ऐलान

बुजुर्ग महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ स्कीम के तहत मिलेगी. सीएम योगी ने बुधवार को इस योजना की लाभार्थियों की पहली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

---विज्ञापन---

कैसे लें इस स्कीम का फायदा

इस स्कीम का फायदा उठाने के लिए बुजुर्ग महिलाओं को अपना आधार या वोटर आईडी कार्ड बस में दिखाना होगा. जिसमें उनकी उम्र का जिक्र हो. इसके अलावा महिलाओं का स्मार्ट कार्ड भी बनवाया जाएगा.

यह भी पढ़ें : जॉइनिंग लेटर, फ्री हेल्थ चेकअप और… UP चुनाव से पहले प्राइवेट कर्मचारियों के लिए योगी सरकार के बड़े फैसले

---विज्ञापन---

अखिलेश यादव का भी बड़ा ऐलान

वहीं, दूसरी ओर समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि अगर उनकी यूपी में सरकार बनती है तो हर साल महिलाओं को 40 हजार रुपये दिए जाएंगे. साथ ही इंटरमीडिएट पास लड़कियों को लैपटॉप देने का भी ऐलान किया.

डिंपल यादव के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अखिलेश यादव ने ‘स्त्री सम्मान समृद्धि योजना’ के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि सभी महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी. साथ ही सरकारी स्कूलों में पूरी और प्राइवेट स्कूलों में आधी फीस करने का भी ऐलान किया.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : रक्षाबंधन के लिए बदला नमो भारत का शेड्यूल, दो दिन हर 8 मिनट में मिलेगी ट्रेन, लगाएगा 47 एक्सट्रा चक्कर

उन्होंने यह भी ऐलान किया कि यूनिवर्सिटी और कॉलेज जाने के लिए छात्रों को मुफ्त यात्रा कार्ड दिया जाएगा. यह कार्ड बस और मेट्रो ट्रेन में चलेगा.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 27, 2026 10:33 AM

End of Article

About the Author

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola