UP Family ID: एक परिवार, एक पहचान… अब हर परिवार को मिलेगी 12 अंकों की यूनिक आईडी! जानें घर बैठे आवेदन का पूरा तरीका

UP Family ID Scheme 2026: यूपी फैमिली आईडी (Ek Parivar Ek Pahchan) की मदद से सभी सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं. बिना राशन कार्ड वाले परिवार familyid.up.gov.in पर कैसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी जानकारी.

UP Family ID One family one identity and welfare delivery

UP Family ID Scheme 2026: यूपी फैमिली आईडी कैसे बनाएं? जानें फायदे और प्रक्रिया (File Photo)

Ek Parivar Ek Pahchan: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से पहुंचाने के लिए एक बहुत ही शानदार पहल शुरू की है. इसका नाम है यूपी फैमिली आईडी (UP Family ID – Ek Parivar Ek Pahchan).

विज्ञापन

इस योजना के तहत राज्य के हर परिवार को 12 अंकों की एक यूनिक फैमिली आईडी दी जा रही है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब आपको अलग-अलग सरकारी योजनाओं जैसे क‍ि पेंशन, छात्रवृत्ति, आवास योजना आदि) के लिए बार-बार चक्कर काटने और दस्तावेज जमा करने की झंझट से मुक्ति मिल जाएगी.

विज्ञापन

यूपी फैमिली आईडी के फायदे

राशन कार्ड धारकों को अलग से आवेदन की जरूरत नहीं: अगर आपके पास पहले से यूपी का राशन कार्ड है, तो वही आपका फैमिली आईडी नंबर माना जाएगा. आपको नया आईडी बनवाने की जरूरत नहीं है.

विज्ञापन

एक ही आईडी से मिलेंगी ढेरों योजनाएं: यह आईडी आपके पूरे परिवार के डेटा को एकीकृत (Integrate) करती है. इससे कन्या सुमंगला योजना, रोजगार संगम, पेंशन और स्कॉलरशिप जैसी योजनाओं का लाभ बिना किसी अड़चन के सीधे मिलेगा.

पारदर्शिता और फर्जीवाड़े पर लगाम: वेर‍िफ‍िकेशन की प्रक्रिया के जरिए फर्जी कार्ड और दोहरे लाभ (Duplication) को खत्म किया जाएगा, जिससे केवल असली और पात्र परिवारों को ही सरकारी मदद मिल सके.

विज्ञापन

आय का सही आकलन: परिवार के सभी कमाने वाले सदस्यों की आय का ब्योरा एक जगह दर्ज होगा, जिससे आर्थिक आधार पर मिलने वाली योजनाओं की पात्रता आसानी से तय होगी.

विज्ञापन

कौन-कौन बनवा सकता है UP Family ID?
उत्तर प्रदेश का रहने वाला कोई भी परिवार इसके लिए आवेदन कर सकता है. मुख्य रूप से यह रजिस्ट्रेशन उन परिवारों के लिए है जिनके पास राशन कार्ड नहीं है.

इसे बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाह‍िए:
परिवार के सभी सदस्यों का विवरण.
मुखिया का आधार-लिंक मोबाइल नंबर (जिस पर OTP आएगा).

विज्ञापन

यूपी फैमिली आईडी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
आप घर बैठे खुद ही इसके आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. प्रक्रिया बहुत ही सरल है:

विज्ञापन
  • सबसे पहले यूपी फैमिली आईडी के आधिकारिक पोर्टल familyid.up.gov.in पर विजिट करें.
  • पोर्टल पर Registration के विकल्प पर क्लिक करें.
  • अपने परिवार के मुखिया के आधार से लिंक मोबाइल नंबर को दर्ज करें और आए हुए OTP से वेरिफिकेशन पूरा करें.
  • परिवार के अन्य सभी सदस्यों के नाम, उनका रिश्ता और आवश्यक विवरण दर्ज करें.
  • व्यवसाय, आय और पते से जुड़ी जरूरी जानकारी भरें.
  • सभी जानकारियों को जांचने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें.

वेर‍िफ‍िकेशन की प्रक्रिया पूरी होते ही आपकी 12 अंकों की फैमिली आईडी जेनरेट हो जाएगी और आप अपना डिजिटल सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ