रक्षाबंधन के लिए बदला नमो भारत का शेड्यूल, दो दिन हर 8 मिनट में मिलेगी ट्रेन, लगाएगा 47 एक्सट्रा चक्कर

दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर 27 और 28 अगस्त को यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी. दोनों दिन नमो भारत ट्रेन 47 एक्सट्रा चक्कर लगाएगी.

namo bharat train

रक्षाबंधन पर हर 8 मिनट में मिलेगी नमो भारच ट्रेन (Photo: AI)

रक्षाबंधन पर लोगों की यात्रा आसान करने के लिए NCRTC ने बड़ी खुशखबरी दी है. दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर 27 और 28 अगस्त को यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी. दोनों दिन नमो भारत ट्रेन 47 एक्सट्रा चक्कर लगाएगी. NCRTC ने कहा कि हर यात्रियों को हर मिनट में नमो भारत ट्रेन मिलेगी, जिससे लोग बिना किसी परेशानी के ट्रैवल कर पाएंगे. आपको बता दें कि नमो भारत ट्रेन दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम स्टेशन तक चलाई जाती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन में मिल पाएगी सीट

रक्षाबंधन पर नमो भारत के एक्स्ट्रा ट्रिप्स से लोग ज्यादा से ज्यादा ट्रेन में सफर कर पाएंगे, जिससे सड़कों पर ट्रैफिक कम होगा. हर 8 मिनट में नमो भारत ट्रेन मिलने से लोगों को आसानी से सीट मिल पाएगी, इससे सफर और आसान होगा. आपको बता दें कि नॉर्मल दिनों में हर 10 से 15 मिनट के अंतराल पर नमो भारत ट्रेन मिलती है और एक दिन में करीब 100 फेरे लगाती है. लेकिन रक्षाबंधन के मौके पर लोगों को खास सुविधा देने के लिए NCRTC ने बड़ा फैसला लेते हुए 47 एक्सट्रा ट्रिप्स दिए हैं और हर 8 मिनट में नमो भारत ट्रेन की सर्विस मिलेगी.

किन राज्यों में फ्री यात्रा?

रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान समेत कई राज्यों ने महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा की सुविधा का ऐलान किया है. यूपी रोडवेज (UPSRTC) और सिटी बसों में महिलाएं 27 अगस्त से 29 अगस्त तक मुफ्त यात्रा कर सकती हैं. इस दौरान महिला यात्री के साथ एक और साथी को भी मुफ्त सफर की इजाजत दी गई है. उत्तराखंड में भी बहनों के लिए 28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है. वहीं हरियाणा में नॉर्मल बसों के साथ-साथ चंडीगढ़ और दिल्ली रूट पर चलने वाली बसों में भी महिलाओं के लिए यात्रा फ्री है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ