Chaitra Navratri 2023: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी सरकार (Yogi Govt) ने इस नवरात्र (Chaitra Navratri 2023) पर प्रदेश के सभी जिलों को एक नई सौगात दी है।
सरकार ने नवरात्र के दौरान सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नवरात्र के मौके पर अखंड रामायण और दुर्गा सप्तशती पाठ आयोजित करें। इसके लिए सरकार की ओर हर जिले को एक-एक लाख रुपया दिया जाएगा।
सभी शक्तिपीठों पर होगा आयोजन
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार नवरात्र के दौरान प्रदेश की सभी शक्तिपीठों और मंदिरों में विशेष आयोजन कराएगी। ये आयोजन जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ेंः मूलांक 2, 4, 6 को धन लाभ तो जिद और जल्दीबाजी से इन्हें होगा बचना
सभी जिलाधिकारियों और आयुक्तों को निर्देश जारी
सरकार के आधिकारिक प्रेस बयान के अनुसार राज्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों के सुचारू संचालन के निर्देश सभी जिलाधिकारियों और आयुक्तों को जारी कर दिए गए हैं।
जिलों को दिए जाएंगे एक-एक लाख रुपये
बयान के अनुसार यूपी सरकार आयोजन के लिए सभी जिलों को एक-एक लाख रुपये देगी। हालांकि सरकार ने भी सभी से (विशेष रूप से महिलाओं से) कार्यक्रमों का हिस्सा बनने का आग्रह किया। बता दें कि 22 मार्च से चैत्र नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इनमें माता के नौ रूपों की पूजा की जाती है।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
नीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
34 mins agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
3 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
5 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
6 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
6 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
7 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
20 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
1 day agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
1 day agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines