Uttar Pradesh Crime News: (शाहनवाज चौधरी, बुलंदशहर) यूपी पुलिस के कॉन्स्टेबल प्रवीण कुमार को इकलौते बेटे ने चाकू से गोद डाला। मामला यूपी के बुलंदशहर का है। बताया जा रहा है कि कार नहीं देने पर बेटे ने यह कदम उठाया। कॉन्स्टेबल का बेटा 10वीं क्लास का स्टूडेंट है। जो एक नामी स्कूल में पढ़ता है। उसने अपनी मां के सामने पिता की जान ले ली। मृतक की पत्नी टीचर है। बुलंदशहर के यमुनापुरम में वारदात सामने आई है। विवाद के बाद बेटा रसोई घर में गया और सब्जी काटने वाला चाकू ले आया। आते ही उसने पिता की छाती में घोंप दिया। वारदात के पास मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर आकर सबूत जुटाए और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
UP पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि कार की चाबी को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हुआ था। चाबी नहीं मिलने से नाराज बेटे ने अपने पिता की छाती में चाकू घोंप दिया। बाद में पिता की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक यूपी पुलिस में थे, जिनकी तैनाती बुलंदशहर विजिलेंस थाने में थी।
मृतक के ससुर ने बताया कि बताया जा रहा है कि उनके नाती की संगत ठीक नहीं थी। माता-पिता उसे पहले भी बाहर जाने को लेकर टोकाटोकी करते थे। छात्र का ध्यान पढ़ाई की ओर नहीं था। अक्सर घर में इस बात को लेकर विवाद होता था। लेकिन बेटा इतना बड़ा कदम उठा लेगा। ये किसी ने नहीं सोचा था।
वारदात से कुछ देर पहले आरोपी ने पिता से कार की चाबी मांगी। वह बाहर दोस्तों के साथ जाना चाह रहा था। लेकिन पिता ने चाबी देने से मना करते हुए उसे पढ़ाई करने की सलाह दी। जिसके बाद बात बिगड़ गई।
बुलंदशहर के एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि प्रवीण कुमार को चाकू लगने के बाद परिजन जिला अस्पताल लेकर गए थे। जहां से उनको नोएडा के अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वारदात कार की चाबी नहीं देने पर की गई है।
यह भी पढ़ें:तालाब में डूबने से 8 बच्चों की मौत, इनमें 2 सगी बहनें… जानें कब और कहां हुआ दिल दहला देने वाला हादसा?
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
3 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
6 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
7 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
11 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines