Parmod chaudhary
Read More
---विज्ञापन---
Bihar News: बिहार के औरंगाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। तालाब में डूबने से 8 बच्चों की मौत हो गई है। दो अलग-अलग जगह पर हादसे होने की बात पता लगी है। सभी बच्चे जितिया पर्व पर नहाने के लिए गए थे। मृतकों में सात लड़कियां शामिल हैं। इनमें दो सगी बहनें बताई जा रही हैं। गोताखोरों की मदद से शव निकाले गए हैं। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। एक बच्चा लापता बताया जा रहा है। सभी बच्चों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजे गए हैं।
यह भी पढ़ें:‘शंभू बॉर्डर पर बैठे लोग किसान नहीं, जल्द फैसला होगा…’, कंगना रनौत के बाद अब मनोहर लाल का चौंकाने वाला बयान
पहला मामला मदनपुर खंड के अंतर्गत आते कुशहा गांव का बताया जा रहा है। जहां 4 बच्चों की मौत डूबने से हुई है। मृतकों में सरोज यादव की 15 साल की बेटी राखी कुमारी, वीरेंद्र यादव की बेटी 15 साल की बेटी सोनाली कुमारी, जुगल किशोर यादव की बेटी 12 साल की बेटी नीलम कुमारी, उपेंद्र यादव का 8 साल का बेटा पंकज कुमार शामिल हैं।
वहीं, दूसरा हादसा बारूण थाना इलाके के गांव इटहट में हुआ है। यहां 5 बच्चे तालाब में नहाते समय डूब गए। 4 बच्चों के शव मिल चुके हैं। एक बच्चे की तलाश जारी है। मृतकों में गौतम सिंह की दो बेटियां 11 साल की अंकु कुमारी और 10 साल की निशा कुमारी शामिल हैं। वहीं, गुड्डू सिंह की 12 साल की बेटी चुलबुली कुमारी और मनोज सिंह की 10 साल की बेटी लाजो कुमारी की भी मौत हो गई है। एक बच्चे का सुराग नहीं लगा है।
— parmod chaudhary (@parmoddhukiya) September 25, 2024
दोनों हादसों के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है। सदर अस्पताल में परिजनों के अलावा स्थानीय लोगों की भीड़ लगी है। बुधवार शाम को दोनों हादसे हुए। बताया जा रहा है कि बच्चे नहाने के लिए गहरे पानी में उतर गए। उनको अंदाजा नहीं था कि पानी इतना गहरा होगा। बिहार पुलिस के अनुसार जो बच्चा लापता है, उसकी तलाश की जा रही है। सीएम नीतीश कुमार ने हादसे पर दुख जाहिर किया है। मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया गया है।
“औरंगाबाद जिला अंतर्गत मदनपुर प्रखण्ड के कुशहा गांव में 04 बच्चों तथा बारूण प्रखण्ड के इटहट गांव में 03 बच्चों की नहाने के दौरान डूबने से हुई मृत्यु दुःखद। मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रू॰ की अनुग्रह राशि अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। शोक संतप्त परिजनों को दुःख की… pic.twitter.com/Dsm1z26xMT
— Press Trust of India (@PTI_News) September 25, 2024
---विज्ञापन---
न्यूज 24 पर पढ़ें बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।