हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

100 kmph की रफ्तार, भाई ने दो बहनों पर चढ़ा दी कार; CCTV में कैद हुआ दर्दनाक मंजर

अभी तक की जांच में पता चला है कि दोनों बहनें सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं, जो उनके भाई को पसंद नहीं था।

विज्ञापन

Bulandshahr car accident video: यूपी के बुलन्दशहर में शुक्रवार को एक भाई ने अपनी दो सगी बहनों को कार से जोरदार टक्कर मार दी। जब टक्कर लगी तो कार की स्पीड 100 किलोमीटर प्रतिघंटा से ज्यादा थी। बताया जा रहा है कि भाई को दोनों बहनों के चरित्र पर शक था। इसी बात पर दोनों बहनों का परिजनों से विवाद चल रहा था और वह उनसे अलग किराए पर कमरा लेकर रह रही थीं।

घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल के पास से एक स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हुई है। इस फुटेज के आधार पर वारदात में इस्तेमाल कार को ट्रेस किया गया। फिलहाल आरोपी फरार है, उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

 

ये भी पढ़ें: 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में यूपी सरकार को बड़ा झटका, जानें HC ने क्या दिया फैसला?

विज्ञापन

कैसे हुई कार मालिक की पहचान?

पुलिस के अनुसार पीड़ितों की पहचान समरीन और जेबा के रूप में हुई है। गाड़ी समरीन की भाभी सन्नो के नाम है। बताया जा रहा है कि जिस समय यह घटना हुई उस समय समरीन का बड़ा भाई अहसान कार ड्राइव कर रहा था। वहीं, घटना के बाद जेबा ने अपने अधिवक्ता जेठ पर कार से कुचलने का आरोप लगाया हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद कार मालिक की पहचान कर ली गई है।

सोशल मीडिया पर एक्टिव होना पसंद नहीं था

आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है, जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। समरीन और जेबा का उसके भाई से नहीं बनती थी, बताया जा रहा है कि दोनों बहनें सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है, जो ससुराल और मायके वालों को पसंद नहीं था। परिजनों ने उन्हें ऐसा करने से मना किया लेकिन वे नहीं मानी और अलग किराए पर कमरा लेकर रहने लगीं। डीएसपी सिटी विकास प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी भाई को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। कार को भी जब्त किया जाएगा।

विज्ञापन

इनपुट-शाहनवाज चौधरी

ये भी पढ़ें: सिपाही संग अंतरंग हालत में थी पड़ोसन, अचानक आया उसका पति और..अमरोहा का मामला

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola