उत्तर प्रदेश के बरेली के फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का शुक्रवार को अचानक निधन हो गया. जानकारी के अनुसार, यह हृदयविदारक घटना उस समय हुई जब वे बरेली सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा ले रहे थे. बैठक के दौरान ही उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया, जिससे वहां हड़कंप मच गया.
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. श्याम बिहारी लाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘जनपद बरेली के फरीदपुर विधान सभा क्षेत्र से माननीय विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है. विनम्र श्रद्धांजलि. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं.’
वहीं, एक पार्टी कार्यकर्ता ने बताया कि सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री एक बैठक ले रहे थे, जिसमें विधायक श्याम बिहारी लाल भी शामिल थे। उन्होंने गुरुवार को अपना 60 वां जन्मदिन मनाया था. कार्यकर्ता के अनुसार दोपहर करीब सवा दो बजे अचानक श्याम बिहारी लाल की तबीयत बिगड़ गई. उन्हें उनके सहयोगियों ने तत्काल मेडिसिटी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनको वेंटिलेटर पर रखा गया, उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई और करीब तीन बजे मौत हो गई.
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
27 mins agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
33 mins agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
1 hr ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
11 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
14 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
15 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines