Badaun Girl High Voltage Drama On Water Tank: ‘लव के लिए… कुछ भी करेगा’ हिन्दी सिनेमा का यह गाना तो आपने सुना ही होगा। इसी तरह एक मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से सामने आया है। यहां एक लड़की अपनी बहन के देवर के प्यार में इस कदर पागल हो गई है कि उसके साथ शादी न होने पर वह पानी की टंकी पर चढ़ गई और आत्महत्या करने की कोशिश करने लगी। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को बड़ी मशक्कत के साथ नीचे उतारा और उसकी जान बचाई।
बहन के देवर से प्यार में पागल लड़की
यह मामला मूसाझाग थाना क्षेत्र के सरायपुर पिपरिया गांव का है। पुलिस ने लड़की से जब टंकी के ऊपर चढ़ने का कारण पूछा, तो उसने बताया कि वह अपनी सगी बहन के देवर से प्यार करती है, जो उझानी के भदरौल का रहने वाला है। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह उसी के साथ शादी करना चाहती है, लेकिन उसके परिवार वाले इस शादी के लिए राजी नहीं हैं।
लड़की का हाई वोल्टेज ड्रामा
लड़की ने बताया कि बहन के देवर के साथ शादी न होने से आहत होकर वह पानी की टंकी पर चढ़ गई। वहां से कूदकर जान देने वाली थी। पानी की टंकी पर चढ़कर लड़की ने हाई वोल्टेज ड्रामा क्रिएट किया। इससे मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
यह भी पढ़ें: MP: इस धार्मिक नगरी में होगी मोहन यादव की अगली कैबिनेट बैठक, इन मुद्दों पर लिए जाएंगे बड़े फैसले
मौके पर पहुंची पुलिस
पुलिस ने युवती को समझाने की कोशिश की। इसी बीच युवती का ध्यान भटकाते हुए पुलिस और ग्रामीण टंकी के ऊपर चढ़ गए और उसे पकड़कर नीचे उतार लाए। पुलिस ने युवती को समझाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। यह पूरा मंजर जिसने देखा, उसे फिल्म शोले के वीरू की याद आ गई।
संबंधित खबरें
UP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
2 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
19 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
19 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
22 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
22 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines