Hemendra Tripathi
Read More
---विज्ञापन---
Azam khan refuses to meet Ajay rai: हाल ही में रामपुर जेल से सीतापुर जेल शिफ्ट हुए आजम खां को लेकर उनके खाने-पीने और मौजूदा स्थियों से जुड़ा हर अपडेट सामने आता था, लेकिन इस बीच सीतापुर जेल से आजम खान से जुड़ी ऐसी बात सामने आई, जिससे उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर गरमागर्मी शुरू हो गई है। आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष आज यानी गुरुवार को आजम खान से मिलने सीतापुर जेल पहुंच रहे थे। जिसका अखिलेश यादव ने एक दिन पहले ही विरोध किया था लेकिन उसके ठीक एक दिन बाद जेल अधीक्षक ने ये कह दिया कि आजम खान किसी भी पॉलिटीशियन से नहीं मिलना चाहते हैं। अखिलेश यादव के विरोध और फिर जेल अधीक्षक की ओर से सामने आया आजम खान का ये बयान कांग्रेस और सपा के बीच नए विवाद की तरफ इशारा कर रहा है।
आपको बताते चलें कि यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय आजम खान से मिलने सीतापुर जेल पहुंच रहे थे। राजनीतिक विशेषज्ञ कांग्रेस के इस कदम को मुस्लिम वोट से जोड़कर देख रहे थे। इतना ही नहीं, आज़म खान की सजा को लेकर कांग्रेस इन दिनों लगातार अपनी सक्रियता दिखा रही थी। अजय राय आजम खान से मिलने पहुंचते उससे पहले ही सीतापुर जेल के जेलर ने जानकारी देते हुए बताया कि आजम खान किसी भी पॉलिटीशियन से नहीं मिलना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आजम ख़ान सिर्फ अपने परिवार के लोगों से ही मिलेंगे।
आजम खान और अजय राय की मुलाकात को लेकर चर्चाएं दो दिन पहले ही शुरू हो गई थीं। इसी बीच बुधवार को उत्तराखंड पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से जब इस मुलाकात को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने अजय राय के साथ पूरी कांग्रेस पर बड़े ही तीखे तेवर दिखाए। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आजम खान से सभी को मिलना चाहिए, लेकिन कांग्रेस के नेता आखिर उस वक्त कहां थे, जब उन्हें फंसाया जा रहा था। इसके बाद उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उस दौरान कांग्रेस के नेता भी उन्हें फंसाने में लगे हुए थे।
आजम खान और उनके परिवार को प्रताड़ित कर ऱही सरकार: अजय राय
इसके साथ ही आजम खान से मुलाकात को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार आजम खान, तंजीन फातिमा और अब्दुल्लाह आजम को प्रताड़ित कर रही है। इस नाते से हम उनसे मिलने जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यूपी कांग्रेस की तरफ से मेल और पत्र सीतापुर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि आज आजम खान के परिवार के साथ खड़े रहने का समय है, वह कष्ट की घड़ी में हैं। कांग्रेस पार्टी आज पूरी ताकत के साथ सीतापुर जेल आजम खान के साथ मिलने जा रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।