KGMU धर्मांतरण मामले पर सख्त एक्शन, UP गवर्नर का रोकथाम सेल बनाने का आदेश, जानें कैसे और क्या करेगा काम?

उत्तर प्रदेश के चिकित्सा और उच्च शिक्षा के गलियारे से एक संवेदनशील मामले सामने आने के बाद अब राजभवन ने बड़ा एक्शन ल‍िया है. हाल ही में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) और संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGI) से जुड़े कथित धर्मांतरण के मामलों को उत्तर प्रदेश की गर्वनर ने अत्यंत गंभीरता से लिया है.

up news

उत्तर प्रदेश के चिकित्सा और उच्च शिक्षा के गलियारे से एक संवेदनशील मामले सामने आने के बाद अब राजभवन ने बड़ा एक्शन ल‍िया है. हाल ही में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) और संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGI) से जुड़े कथित धर्मांतरण के मामलों को उत्तर प्रदेश की गर्वनर ने अत्यंत गंभीरता से लिया है.

विज्ञापन

अब इस तरह की अवांछित गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने चिकित्सा संस्थानों में विशेष निगरानी व्यवस्था बनाने के कड़े निर्देश दिए हैं. राज्यपाल के इन निर्देशों का पालन करते हुए अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी ने राज्य के सभी संबद्ध मेडिकल और डेंटल कॉलेजों को धर्मांतरण रोकथाम सेल बनाने के आदेश जारी कर दिए हैं.

विज्ञापन

‘धर्मांतरण रोकथाम सेल’ कैसे करेगा काम?

राजभवन के आदेश के बाद हरकत में आए विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी कॉलेजों को जल्द से जल्द विशेष सेल गठित करने और उसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है. इस सेल का ढांचा और कार्यप्रणाली कुछ इस प्रकार होगी.

मिली जानकारी के अनुसार, यह विशेष सेल मेडिकल कॉलेजों के छात्रों, रेजिडेंट डॉक्टरों और वहां कार्यरत सभी कर्मचारियों के बीच सक्रिय रहेगा. परिसर में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अनुचित प्रभाव डालने के प्रयासों पर यह सेल कड़ी नजर रखेगा. सेल द्वारा समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे, ताकि युवाओं और स्टाफ को उनके नियमों, अधिकारों और जिम्मेदारियों की स्पष्ट जानकारी रहे. यदि किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है, तो उसे दबाने के बजाय सेवा और विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार सख्त और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

विज्ञापन

छात्रों से संवाद बढ़ाने पर जोर

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी कॉलेजों से जल्द सेल गठित कर उसकी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है. साथ ही किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. राज्यपाल के निर्देश के बाद प्रदेश के मेडिकल संस्थानों में धर्मांतरण से जुड़े मामलों को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है. कॉलेज प्रशासन अब विद्यार्थियों और कर्मचारियों के बीच संवाद बढ़ाने पर भी जोर देगा, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

विज्ञापन

कुछ दिनों पहले मामला आया था सामने

बता दें कि बीते दिनों लखनऊ के केजीएमयू में भी युवती को लव जिहाद में फंसाने और धर्मांतरण का मामला सामने आया था. इस मामले में पैथोलॉजी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर रमीज को गिरफ्तार किया था. आरोपी ने पहले शादी का झांसा देकर हिन्दू युवती को फंसाया और फिर धर्मांतरण का दबाव बनाया.  

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ