Milkipur Assembly Byelection 2024: लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश बीजेपी के लिए वाटरलू साबित हुआ। अयोध्या धाम की सीट फैजाबाद में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन अब बीजेपी के पास मौका है कि वह अपनी प्रतिष्ठा बचा सके। दरअसल आने वाले दिनों में यूपी में विधानसभा की 10 सीटों पर उपचुनाव होंगे। इन 10 सीटों में से एक सीट अयोध्या की मिल्कीपुर सीट भी है। मिल्कीपुर सीट से समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद विधायक थे, जो लोकसभा का चुनाव लड़े और बीजेपी के लल्लू सिंह को हराकर संसद पहुंचे।
मिल्कीपुर विधानसभा का उपचुनाव सिर्फ एक चुनाव नहीं है, बल्कि सीएम योगी और बीजेपी के लिए यह प्रतिष्ठा बचाने की लड़ाई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे ज्यादा फोकस मिल्कीपुर सीट पर किया है। इस सीट पर चार मंत्रियों के अलावा संगठन के बड़े नेताओं को चुनाव की कमान सौंपी गई है। मिल्कीपुर सीट के लिए सूर्य प्रताप शाही, मयंकेश्वर शरण सिंह, गिरीश यादव और सतीश शर्मा को कमान थमाई गई है।
प्रभारियों को CM योगी ने दिए टास्क
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभारी मंत्रियों को विधानसभा क्षेत्र में हर हफ्ते 2 दिन रात्रि विश्राम का टास्क दिया है। इस दौरान प्रभारी मंत्रियों को एक-एक कार्यकर्ता से मिलना है। और बूथ को मजबूत करने पर अपना ध्यान केंद्रित करना है। मुख्यमंत्री का निर्देश है कि जब तक चुनाव समाप्त नहीं जाता प्रभारी क्षेत्र में मौजूद रहेंगे।
क्या है मिल्कीपुर सीट का समीकरण
मिल्कीपुर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है। इस सीट पर 2017 में भाजपा के गोरखनाथ को जीत मिली थी। 2022 में इस सीट से सपा के अवधेश प्रसाद जीते। अवधेश प्रसाद को करीब 1 लाख 3 हजार वोट मिले थे, जबकि बीजेपी के बाबा गोरखनाथ को 90 हजार 5 सौ से ज्यादा वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर रहीं बीएसपी की मीरा देवी को 14 हजार से ज्यादा वोट मिले थे। कांग्रेस प्रत्याशी नीलम कोरी को 3 हजार से ज्यादा वोट मिले थे।
ये भी पढ़ेंः UP Politics: BJP ले सकती है बड़ा फैसला, केशव ने फिर दिखाए तेवर, अखिलेश ने साधा निशाना
2017 में बीजेपी प्रत्याशी गोरखनाथ को 86 हजार से ज्यादा वोट मिले थे, जबकि अवधेश प्रसाद को 58 हजार से ज्यादा वोट मिले थे। बसपा के रामगोपाल 46 हजार वोटों के साथ तीसरे नंबर पर थे। जाहिर है कि बसपा के मजबूती से लड़ने का असर सपा के वोट शेयर पर पड़ा था। लेकिन, 2022 में स्थितियां बदलीं तो अवधेश प्रसाद बाजी मार गए।
अगर सपा और बीजेपी के वोट शेयर को देखा जाए तो 2022 में जीत के मार्जिन में करीब 6 प्रतिशत का अंतर है। बीजेपी इस सीट पर मजबूत स्थिति में है, उसके लिए यह अंतर पाट पाना मुश्किल नहीं है। लेकिन इसी सीट से अवधेश प्रसाद 8 बार विधायक रहे हैं। अवधेश प्रसाद इस सीट से लगातार जीतते रहे हैं। बीजेपी उन्हें सिर्फ 2017 में हरा पाई है। देखना होगा कि बीजेपी अवधेश प्रसाद से यह सीट छीन पाती है कि नहीं।
किन 10 सीटों पर होना है उपचुनाव
यूपी में जिन 10 सीटों पर उपचुनाव होना है। उनमें अलीगढ़ की खैर सीट, अयोध्या की मिल्कीपुर, अंबेडकरनगर की कटेहरी, मुजफ्फरनगर की मीरापुर, कानपुर की सीसामऊ, प्रयागराज की फूलपुर, गाजियाबाद की गाजियाबाद सदर सीट, मिर्जापुर की मझवां, मुरादाबाद की कुंदरकी और मैनपुरी की करहल सीट शामिल है।
जिन सीटों पर उपचुनाव होने हैं। उनमें से 5 सीटें समाजवादी पार्टी के हिस्से की हैं। 2022 के चुनाव में भाजपा ने इनमें से तीन सीटें जीतीं थीं। आरएलडी और निषाद पार्टी के पास एक-एक सीट थी।
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 hr agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
2 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
2 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
12 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
12 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
12 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
23 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
1 day agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines