---विज्ञापन---

UP: 1 साल पहले शादी, 1.30 घंटे के अंदर पति-पत्नी दोनों ने फांसी लगाकर दी जान

Auraiya husband wife Suicide: पुलिस के अनुसार दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। दोनों जगहों से अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

---विज्ञापन---

Auraiya husband wife Suicide: यूपी के औरैया से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पहले पत्नी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया, फिर इस बात से दुखी पति ने भी अपनी जान दे दी है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

सदर क्षेत्र के पुलिस अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बनारसीदास इलाके से एक महिला के खुदकुशी करने की सूचना मिली थी। महिला को जिला अस्पताल लेकर गए तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार महिला की करीब एक साल पहले नवंबर 2023 में शादी हुई थी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: बहराइच में बुलडोजर चलाने की तैयारी, मुख्य आरोपी अब्दुल के घर PWD ने लगाया नोटिस

---विज्ञापन---

पति यूपी पुलिस में सिपाही पद पर तैनात था

पुलिस के अनुसार अभी महिला के परिजनों के बयान लेने की तैयार ही की जा रही थी कि उसके पति द्वारा भी फांसी लगाने की बात सामने आई। जानकारी के अनुसार पति यूपी पुलिस में सिपाही था और उसने रायबरेली इलाके में फांसी लगाई है। स्थानीय पुलिस उसे भी अस्पताल लेकर गई तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डेढ़ घंटे के अंदर पति-पत्नी दोनों ने की खुदकुशी

पुलिस के अनुसार दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। महिला के सुसाइड करने के करीब डेढ़ घंटे बाद उसके पति ने खुदकुशी की है। दोनों जगहों से अभी कोई सुसाइड नोट मिलने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे से काफी प्यार करते थे। पुलिस अब दोनों के फोन रिकॉर्ड खंगाल रही है। दोनों ने सुसाइड से पहले किससे और कितनी देर बात की इस बात का पता लगाया जा रहा है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में जल्द लागू होगी UCC! समिति ने CM पुष्कर सिंह धामी को सौंपा ड्राफ्ट

First published on: Oct 18, 2024 09:40 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola