स्कूली बच्चों से भरी बस पर गोलियां चलाने वाले दबोचे, मुठभेड़ में पकड़े गए तीनों आरोपी

UP Crime News: पुलिस टीम ने तीनों आरोपियो को मुठभेड़ के बाद गजरौला क्षेत्र के खेड़की भूड़ गांव से पकड़ा है।

Amrauha, Gajraula, school bus, Uttar Pradesh Police, three accused, firing school bus

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

UP Crime News: उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। दरअसल, एक सप्ताह पूर्व स्कूल बस पर हमला करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाली बात ये है कि घटना का मुख्य आरोपी BBA का स्टूडेंट निकला।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार घटनास्थल के आसपास 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों की पहचान की गई। इस काम के लिए पुलिस की एक टीम ने करीब 300 घंटे की रिकॉर्डिंग को देखकर तीनों आरोपियों की पहचान की थी।

विज्ञापन

घटना के समय स्कूल बस में सवार थे 24 बच्चे

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों के पास से दो तमंचे व घटना में प्रयुक्त की गई मोटर साइकिल बरामद हुई है। बता दें बीते 25 अक्टूबर को एक निजी स्कूल की बस पर आरोपियों ने फायरिंग की थी। घटना के दौरान बस में दो दर्जन से अधिक बच्चे थे।

विज्ञापन

फायरिंग करने के पीछे ये निकला कारण

पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में से BBA के स्टूडेंट का बस ड्राइवर से कुछ दिन पूर्व कुछ विवाद हुआ था। जिसके चलते इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया था। शनिवार को पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि वारदात के बाद 15 पुलिसकर्मियों की टीम बनाई गई थी।

विज्ञापन

पुलिस टीम को देख भागने लगे आरोपी

पुलिस टीम ने तीनों आरोपियो को मुठभेड़ के बाद गजरौला क्षेत्र के खेड़की भूड़ गांव से पकड़ा है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की लोकेशन की गुप्त सूचना मिली थी। मौके पर तीनाें को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह भागने लगे। जिसके बाद कुछ दूर पीछा कर तीनों को पकड़ा गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ