पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर की हेल्थ पर ICU से आया अपडेट, देर रात जेल में तबीयत बिगड़ने पर हुए थे भर्ती

Amitabh Thakur health update: पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ ठाकुर की तबीयत पर देवरिया के BRD अस्पताल के ICU से अपडेट आया है. बीती रात अमिताभ ठाकुर को सीने में दर्द के चलते बीआरडी मेडिकल कालेज के वार्ड नम्बर 14 के आईसीयू में भर्ती किया गया था. अब उन्हें लखनऊ रेफर करने की तैयारी है. डाक्टर ने बताया कि अमिताभ ठाकुर बात कर रहे हैं. फिल्हाल उनकी तबीयत स्थिर है.

ips amitabh thakur

Amitabh Thakur health update: यूपी के देवरिया जेल में बंद पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ ठाकुर के सीने में बीती अचानक दर्द उठने से उन्हें देवरिया के BRD अस्पताल के ICU में दाखिल करवाया गया था. अब ICU के डाक्टरों ने पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ ठाकुर की हेल्थ पर अपडेट दिया है. डॉक्टरों का कहना है कि अमिताभ ठाकुर की हालत में पहले से सुधार है. वह बात कर रहे हैं. हालांकि अभी उन्हें रेफर करने में कुछ वक्त लग सकता है, कुछ जांच रिपोर्ट आनी बाकी हैं. कुछ टेस्ट बाकी है, उनकी रिपोर्ट आने के बाद समीक्षा की जाएगी. उसके बाद अमिताभ ठाकुर को लखनऊ रेफर किए जाने की संभावना है. उनकी निगरानी में तीन डॉक्टरों की विशेष टीम तैनात है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के बीआरडी मेडिकल कालेज पहुंचने की सूचना है.

विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक सीने में उठा था तेज दर्द

पुराने भूमि आवंटन मामले में देवरिया की जेल में बंद पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को बीती रात अचानक सीने में तेज दर्द उठा था. सूचना मिलते ही तुरंत आनन फानन में उन्हें देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में ले जाया जहां, जहां शुरुआती ट्रीटमेंट के बाद डाक्टरों ने उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया. हालत नाजुक देखते हुए वहां के डाक्टरों ने अमिताभ ठाकुर को आईसीयू के बेड नंबर 14 पर शिफ्ट कर दिया था. तीन डॉक्टरों की विशेष टीम उनकी तबीयत पर लगातार नजर बनाए हुए है.

क्यों जेल में बंद है अमिताभ ठाकुर?

पुराने भूमि आवंटन मामले में पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर देवरिया जेल में बंद हैं. आरोप है कि 1999 में देवरिया के तत्कालीन एसपी अमिताभ ठाकुर ने पद का दुरुपयोग करते हुए पत्नी नूतन ठाकुर के नाम पर वो महंगी जमीन आवंटित करवाई जो इंडस्ट्रियल एरिया में थी. कई साल के बाद इस मामले में देवरिया कोतवाली में केस दर्ज किया गया था. इसी मामले में शाहजहांपुर से अमिताभ ठाकुर को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा गया था. इस मामले में अमिताभ ठाकुर की पत्नी भी आरोपी हैं. बीते दिन सीजेएम कोर्ट ने इसी मामले पर फैसला सुनाया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ