SIR के बाद UP में BJP का बिग प्लान, वोटर लिस्ट से कटे हैं 2.89 करोड़ नाम

चुनाव आयोग ने बिहार के बाद यूपी में भी एसआईआर की प्रक्रिया चलाई। पूरी प्रक्रिया के बाद यूपी में 2.89 करोड़ वोट काटे गए। इसकी भरपाई करने के लिए बीजेपी ने बड़ा प्लान बनाया है। पढ़िए लखनऊ से मानस श्रीवास्तव की रिपोर्ट।

UP BJP

यूपी में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद उत्तर प्रदेश की ड्राफ्ट मतदाता सूची में बड़ा बदलाव सामने आया है। चुनाव आयोग के मुताबिक राज्य में करीब 2.89 करोड़ नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। औसतन हर पोलिंग बूथ से 200 से ज्यादा नाम डिलीट हुए हैं। हटाए गए नामों में मृत, स्थानांतरित, डुप्लीकेट, बिना दस्तावेज वाले और अनट्रेसेबल मतदाता शामिल हैं।

विज्ञापन

इसी बीच सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी ने बड़ा संगठनात्मक अभियान शुरू किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार, हर बूथ पर 200 नए मतदाता जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है, जिसके तहत 3.5 करोड़ से ज्यादा जेनुइन वोटर्स को जोड़ने की योजना पर काम हो रहा है। इसमें नए युवा मतदाता, दस्तावेजी कारणों से हटे नाम, और अब तक अनमैप्ड मतदाता शामिल होंगे।

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक ड्राफ्ट रोल जारी होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, एमएलसी और संगठन पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर बड़े पैमाने पर हुए डिलीशन पर चिंता जताई और रणनीति तय की।

विज्ञापन

बीजेपी नेताओं का कहना है कि दूसरे राज्यों में काम कर रहे यूपी मूल के लोगों से संपर्क कर उन्हें यूपी में दोबारा पंजीकरण कराने को कहा जाएगा। वहीं जिन मतदाताओं के नाम दो जगह दर्ज हैं, उन्हें जहां आसानी से वोट डाल सकें, वहां नाम बनाए रखने का आग्रह किया जाएगा।

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि दावे-आपत्तियां 6 जनवरी से 6 फरवरी तक ली जाएंगी और अंतिम वोटर लिस्ट 6 मार्च को प्रकाशित होगी। आयोग का कहना है कि पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाना है।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ