Viral Video: मेंढक की तरह हो गया शख्स का चेहरा, चौंका देगा चीन का ये वायरल वीडियो

Trending Viral Video: कांच की फैक्ट्री में काम करने वाले एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शख्स का चेहरा बिल्कुल मेंढक की तरह दिख रहा है.

frog face man video
विज्ञापन

इन दिनों चीन के एक शख्स का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखकर लोग हैरान हैं, कि ये कैसे हो सकता है? शख्स को लोग मेंढक राजकुमार और फ्रॉग प्रिंस के नाम से बुला रहे हैं. इसके पीछे की वजह उसका मेंढक जैसा दिखने वाला चेहरा है. लोग शख्स के चेहरे की बनावट देखकर हैरान हैं!

क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

वायरल शख्स करीब 30 साल से कांच की फैक्ट्री में कर रहा था, काम करने के बाद उसका चेहरा मेंढक की तरह हो गया. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, कांच की फैक्ट्री में 30 साल तक करने के बाद उसके गाल उभर गए. साथ में काम करने वाले उसे बड़े मुंह वाला भाई नाम से बुलाते हैं. शख्स की उम्र करीब 48 साल बताई गई है.

विज्ञापन

मेंढक की तरह क्यों बन गया शख्स?

शख्स कांच की फैक्ट्री में पाइप से सांचों में हवा भरने का काम करता था, मुंह से लंबे से समय तक हवा भरने की वजह से मांसपेशियां टूट गई और उसका चेहरा मेंढक की तरह बन गया. दरअसल, हवा भरने के दौरान चेहरे गुब्बारे की तरह फूल जाते हैं. ऐसा 30 सालों तक करने पर दोनों गाल हमेशा के लिए बाहर निकल आए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ