Viral Video: कछुए नहीं, खरगोश ने ट्रेन के साथ लगाई जबरदस्त रेस, आखिर किसकी हुई जीत, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक खरगोश कछुए से नहीं बल्कि तेज रफ्तार ट्रेन से रेस लगा रहा है. वीडियो इतना मजेदार है कि यूजर्स बार-बार देख रहे हैं.

train rabbit race video
विज्ञापन

खरगोश और कछुए की रेस की कहानी तो आपने बहुत सुनी और पढ़ी होगी, लेकिन क्या आपने कभी खरगोश और ट्रेन की रेस देखी है? इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमेंीड एक खरगोश और ट्रेन की बीच जबरदस्त रेस देखने को मिल रही है. वीडियो इतना मजेदार है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं. मजे की बात ये है कि आखिर इस रेस में जीत किसकी हुई ये देखना बेहद दिलचस्प होगा.

यह भी पढ़ें: Viral Video: ‘हमें लगा खुद खाएगा, भैंस को खिला दिया बर्गर’, जुगाड़ देखकर आपको भी लग जाएगा झटका, देखें वीडियो

विज्ञापन

खरगोश और ट्रेन की रेस का वायरल वीडियो

वायरल वीडियो को एक्स पर @KavyaKutir नामक अकाउंट ने पोस्ट किया है. वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं. वीडियो में दिख रहा है कि रेलवे ट्रेक पर तेज रफ्तार में ट्रेन दौड़ रही है और वहीं दूसरी तरफ ट्रैक के बगल में खरगोश भी जबरदस्त स्पीड में भाग रहा है. इस 29 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि खरगोश रेस में ट्रेन को पूरी टक्कर दे रहा है. ट्रेन के आगे-आगे भागते हुए खरगोश को देखकर लोग हैरान हैं. ट्रेन को शुरू से लेकर वीडियो के आखिर तक पीछे छोड़ रखा है. ये वही खरगोश है जिसे कछुए से मिली हार के कारण आलसी समझा जाता है, लेकिन इस वीडियो में खरगोश ने दिखा दिया कि रेस का असली हीरो वही है.

वायरल वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

वायरल वीडियो को देखकर यूजर्स खरगोश की खूब तारीफें कर रहे हैं. एक ने कमेंट करते हुए लिखा है कि क्या शानदार स्पीड है. वीडियो असली है या एआई इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वीडियो ने लोगों को बहुत ज्यादा रोमांचित किया है. खरगोश बिना डरे और थके अपनी रफ्तार को मेंटेन करता नजर आ रहा है, और यही वजह है कि वीडियो को इतना ज्यादा पसंद किया गया. ये रेस रोमांचक तो है ही लेकिन खतरनाक भी बहुत है, क्योंकि इससे खरगोश की जान भी जा सकती है. इस तरह की गतिविधियों से खुद भी बचना चाहिए और दूसरों को भी बचाना चाहिए. इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं. जान पर खेलकर स्टंटबाजी के साथ-साथ खतरनाक जगहों पर जाकर रील बनाने से जरा भी नहीं घबराते.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ